फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mahakumbh...with a bundle on his head and a bag in his hand, went to take a bath on the new moon day

Pratapgarh News: महाकुंभ...सिर पर गठरी और हाथ में झोला, अमावस नहाने चला रेला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 05:33 PM IST
विज्ञापन
Mahakumbh...with a bundle on his head and a bag in his hand, went to take a bath on the new moon day
महाकुंभ के सबसे बड़े अमृत स्नान मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी संगम पर आस्था का रेला उमड़ पड़ा है। श्रद्धालु सिर पर गठरी और हाथ में झोला लिए आज संगम तट पर मौन डुबकी लगाएंगे। श्रद्धालुओं की आस्था का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ट्रेनें और बसें ठसाठस हैं। हाईवे पर कारों की लंबी कतारें लगी हैं।
विज्ञापन

मौनी स्नान से पहले रोडवेज और रेलवे ने कमर कस ली थी। बस अड्डे से 70 रोडवेज बसें हर आठ मिनट पर प्रयागराज के लिए रवाना की गईं। जो फाफामऊ के बेला कछार तक गईं। यहां पर 350 शटल बसों से श्रद्धालुओं को निशुल्क संगम पहुंचाया जा रहा है। यह व्यवस्था 30 जनवरी रहेगी। मंगलवार को जिले से 1.10 लाख श्रद्धालु प्रयागराज के लिए रवाना हुए हैं। रोडवेज बसों से 30 हजार, ट्रेनों से 40 हजार व निजी वाहनों से करीब 50 हजार लोग संगम रवाना हुए हैं।
विज्ञापन

रेलवे ने 32 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। जिसमें ठसाठस भीड़ है। शहर के चिलबिला तिराहे, सदर, चौक, भंगवाचुंगी, भुपियामऊ तक वाहनों की कतार लगी रही। पुलिसकर्मी जगह-जगह तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की भीड़
मौनी अमावस्या पर प्रयागराज के लिए श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ रहा है। महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग व बच्चे पैदल व वाहनों से त्रिवेणी तट रवाना हुए। ट्रेनों, बसों और निजी वाहनों से लोगों ने सफर किया। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि सोमवार को 23 व मंगलवार को 30 से अधिक स्पेशल ट्रेनें मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन से होकर प्रयागराज रवाना हुईं। जिले के करीब 40 हजार श्रद्धालु त्रिवेणी संगम रवाना हुए। एआरएम जेपी सिंह ने बताया कि 70 बसें जिले से रवाना की गई हैं। करीब 30 हजार श्रद्धालु बसों से रवाना हुए।
जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन पर मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह, नगर कोतवाली अर्जुन सिंह व जीआरपी एसएचओ पहुंचे। प्लेटफॉर्म पर तैनात पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जंक्शन पहुंचने वाले संदिग्धों की पुलिसकर्मियों ने सघन तलाशी ली।
भारी वाहनों पर लगा दिया टेंट
प्रयागराज पहुंचने के लिए लोगों ने भारी वाहनों को दो मंजिला बनाकर टेंट लगा दिया। सुरक्षा को देखते हुए पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को एहतियात बरने की हिदायत देते रहे।
हाईवे पर दौड़ते रहे ई-रिक्शे
मौनी अमावस्या स्नान को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर ई-रिक्शों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद भी ई-रिक्शा दौड़ते रहे। वहीं, कुछ चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को पुलिसकर्मियों रोका भी। लेकिन, जगह-जगह ई-रिक्शों का संचालन होता रहा।

31 जनवरी तक जारी रहेगा रूट डायवर्जन
सीओ सिटी शिवनारायन उमरवैश्य ने बताया कि मौनी अमावस्या स्नान को देखते हुए प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर 31 जनवरी तक रूट डायवर्जन रहेगा। ई-रिक्शों व भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed