{"_id":"60abfc388ebc3e7fd5304e8a","slug":"magistrate-posted-for-oath-taking-of-village-head-and-members-pratapgarh-news-ald306726631","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान और सदस्यों के शपथ ग्रहण के लिए मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान और सदस्यों के शपथ ग्रहण के लिए मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन
प्रतापगढ़। ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रधानों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार और बुधवार को होगा।27 मई को ग्राम पंचायतों की पहली बैठक होगी। हालांकि उन ग्राम पंचायतों के ही प्रधान और सदस्य शपथ ले सकेंगे, जिन ग्राम पंचायतों में दो तिहाई सदस्यों का चुनाव हुआ है। कोविड प्रोटोकाल के तहत होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में ब्लाक स्तर पर मजिस्ट्रेट एवं नोडल मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। डीएम ने कहा है कि ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधान, सदस्यों के अलावा शपथ ग्रहण के समय अन्य लोग उपस्थित न रहें। जिससे अनावश्यक भीड़ न हो। इसके अतिरिक्त संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी की जिम्मेदारी होगी कि सभी ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधानों, सदस्यों को कोविड प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित कराएं।
डीएम डा. नितिन बंसल ने बताया कि सदर, मानधाता और संडवाचंद्रिका ब्लाकों में नोडल मजिस्ट्रेट के रूप में उपजिलाधिकारी सदर को नियुक्त किया गया है। लक्ष्मणपुर, रामपुर संग्रामगढ़, लालगंज व सांगीपुर ब्लाकों में बीडीओ को मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। इन चारों ब्लाकों में नोडल मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी लालगंज है। इसी तरह कुंडा तहसील क्षेत्र के कुंडा, बिहार, बाबागंज और कालाकांकर के लिए एसडीएम कुंडा को नोडल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। पट्टी, मंगरौरा और आसपुर देवसरा ब्लाक के लिए नोडल मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी पट्टी हैं। बाबा बेलखरनाथधाम, शिवगढ़ और गौरा विकास खंड के लिए नोडल मजिस्ट्रेट के रूप में उपजिलाधिकारी रानीगंज को नामित किया गया है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 25 व 26 मई को निर्वाचित ग्राम प्रधानों व सदस्यों के शपथ ग्रहण कराने के साथ-साथ संगठित ग्राम पंचायतों की प्रथम बैठक 27 मई को कराकर विभागीय अधिकारियों को सूचना उपलब्ध कराएं।