फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Madam, if you complain, your family members can stop your studies.

Pratapgarh News: मैडम, शिकायत करने पर परिवार वाले बंद करा सकते हैं पढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Madam, if you complain, your family members can stop your studies.
मिशन शक्ति फेज-5 के तहत चल रहे विशेष जन-जागरूकता अभियान में छात्राएं मनचलों की शिकायत करने पर परिजनों द्वारा पढ़ाई बंद कराने से चिंतित दिख रही हैं। हालांकि जागरूक करने वाली महिला पुलिसकर्मी सभी को भरोसा दिला रही हैं कि उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के तहत जनपद के 24 थानों से निरीक्षक, दरोगा समेत 92 महिला आरक्षियों को अभियान में लगाया गया है। 21 सितंबर से चल रहे अभियान से पुलिस महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तीकरण के प्रयास कर रही है। महिलाओं और छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन

उन्हें विभिन्न सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 181, 1930 और 102 के बारे में बताया जा रहा है। आपात स्थिति में इन नंबरों से सहायता प्राप्त करने का तरीका भी समझाया गया। इसके अतिरिक्त, आत्मरक्षा के उपाय भी सिखाए जा रहे हैं। संवाद सत्रों में छात्राओं को अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने और प्रतिक्रिया देने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। अभियान के तहत करीब पांच हजार महिला व बालिकाओं को जागरूक किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने की मनचलों की शिकायत
महिला थानाध्यक्ष मीनाक्षी पांडेय ने बताया कि छात्राओं की एक ही दिक्कत सामने आती है कि रास्ते में मनचले उनपर अभद्र टिप्पणी करते हैं। छात्राओं को डर है कि शिकायत करने पर परिजन कहीं उनकी पढ़ाई न बंद करा दें। इसी के चलते वे शिकायत नहीं करती हैं। जबकि 1090 समेत अन्य नंबरों पर शिकायत करने वालों का नाम गोपनीय रखा जाता है।

...........


पड़ोसियों की भी कर सकती हैं मदद
एसआई दीपाली ने बताया कि छात्राएं या महिलाएं पड़ोस में हो रहे विवाद की भी सूचना पुलिस को दे सकती हैं। यदि किसी महिला को कोई घटना होते दिखती है तो वह पुलिस को सूचना दे सकती हैं। सूचना देने वालों का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed