फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Maa Tujhe Pranam: Children who paint the colors of freedom on canvas honored

मां तुझे प्रणाम : कैनवास पर आजादी के रंग भरने वाले बच्चे सम्मानित

Thu, 11 Aug 2022 10:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Aug 2022 10:37 PM IST
सार

शहर के मीराभवन चौराहा स्थित लीला पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक ने जूनियर वर्ग में अमीर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र मो. हुसनैन को प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा आनंदी सिंह को दूसरा और रामनिहोर इंटर कॉलेज ताला की छात्रा खुशबूबानो को तीसरा पुरस्कार दिया।

विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam: Children who paint the colors of freedom on canvas honored
जूनियर वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले मोहम्मद हसनैन, आनंदी सिंह और खुशबू बानो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव में मां तुझे प्रणाम के तहत अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रंगोत्सव : आजादी का चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को बृहस्पतिवार को सम्मानित किया गया। सदर विधायक राजेंद्र प्रसाद मौर्य के हाथों पुरस्कार और प्रमाणपत्र पाकर बच्चे चहक उठे। इस मौके पर सदर विधायक ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अमर उजाला ने गांव के हुनरमंद बच्चों को उचित प्लेटफार्म मुहैया कराकर उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया है।

विज्ञापन



शहर के मीराभवन चौराहा स्थित लीला पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक ने जूनियर वर्ग में अमीर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र मो. हुसनैन को प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा आनंदी सिंह को दूसरा और रामनिहोर इंटर कॉलेज ताला की छात्रा खुशबूबानो को तीसरा पुरस्कार दिया। सीनियर वर्ग में पं. नागेशदत्त पब्लिक स्कूल की छात्रा साक्षी त्रिपाठी को पहला, सूर्यनारायण आदर्श विद्यालय की छात्रा रौनकजहां को दूसरा और पं. नागेशदत्त पब्लिक स्कूल के छात्र सुमित कुमार को तीसरा पुरस्कार मिला।

विज्ञापन

Maa Tujhe Pranam: Children who paint the colors of freedom on canvas honored
सीनियर वर्ग में प्रथम साक्षी त्रिपाठी, द्वितीय रौनक जहां और तृतीय सुमित कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

इन बच्चों को मिला सांत्वना पुरस्कार 
सेेंट जेवियर्स स्कूल पट्टी की छात्रा सौम्या यादव, एनबीएस इंटर कॉलेज के निखिल गौतम, सेंट जेवियर्स पट्टी की सृष्टि वर्मा, रोहित कुमार, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की साक्षी गुप्ता, सूर्यनारायण आदर्श विद्यालय कोहड़ौर की सलेहाबानो, नाज सिद्दीकी, कृष्ण पाल सिंह इंटर कॉलेज अर्जुनपुर की काजल गुप्ता, सेंट जेवियर्स स्कूल के सचिन सरोज, आइंस्टीन पब्लिक स्कूल के छात्र हेमंतराज को उपहार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। 
इसी तरह कुंडा के अमीर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मो. सफी, सेंट फ्रांसिस जेवियर्स स्कूल पट्टी के अश्विनी पाल, पट्टी के चंद्रोदय हाईस्कूल की अनामिका गुप्ता, लालगंज के आइंस्टीन स्कूल के ओम शुक्ला, अर्ना यादव, जगतपाल रंगनाथ द्विवेदी इंटर कॉलेज की कामिनी यादव और अंतिमा सिंह, सेंट जेवियर्स स्कूल पट्टी की मान्या गुप्ता, पं. नागेश दत्त पब्लिक स्कूल की वर्तिका, कृष्ण पाल सिंह इंटर कॉलेज की जिया सरोज को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।


बच्चों ने ली सेल्फी
कार्यक्रम समाप्त होते ही बच्चे मंच पर बैठे सदर विधायक के पास आ गए। बच्चों का उत्साह देखकर वह खड़े हो गए। बच्चे उपहार और प्रमाण पत्र लेकर विधायक के साथ सेल्फी लेते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed