{"_id":"667f4402606f088b42008bd4","slug":"low-voltage-tripping-and-unannounced-power-pratapgarh-news-c-261-1-sald1002-113369-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: लो वोल्टेज, ट्रिपिंग व अघोषित बिजली कटौती ने बढ़ाई समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: लो वोल्टेज, ट्रिपिंग व अघोषित बिजली कटौती ने बढ़ाई समस्या
विज्ञापन
बारिश के बाद तेज धूप व उमसभरी गर्मी में चायल क्षेत्र की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। यहां के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अघोषित कटौती से लोगों की नींद हराम हो गई है। बिजली नहीं आने से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है।
विद्युत उपखंड चायल इलाके के सरायअकिल, पुरखास, तिल्हापुरमोड़, बेनीराम कटरा, उदैयापुर, चरवा, गोपसासा, मंदरमोड़ उपकेंद्र में अघोषित कटौती से उपभोक्ता बेहाल हो गए हैं। सुरसेनी निवासी सुधीर शुक्ला, अभिषेक ने बताया कि रात में बिजली कटौती से लोगों की नींद हराम हो गई है। सुबह पांच से नौ बजे तक और शाम चार से छह बजे बिजली कटौती की जाती है। आपूर्ति के दौरान बार-बार बिजली ट्रिप होने से परेशानी बढ़ गई है। किसान घनश्याम, अजय कुमार, दूखी, शारदा व छोटेलाल का कहना है कि इन दिनों क्षेत्र में महज 12 से 14 घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। हल्की बारिश में भी पूरी-पूरी रात बिजली नदारत रहती है। लो वोल्टेज व ट्रिपिंग के कारण उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है।
इंसुलेटेड केबल के टुकड़ों को जोड़कर की जा रही बिजली आपूर्ति
विद्युत उपकेंद्र पुरखास के जलालपुर जवाहरगंज में ट्रांसफाॅर्मर से इंसुलेटेड केबल से गांव में बिजली आपूर्ति की जाती है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था विश्वनाथन एंड कंपनी ने घटिया केबल लगाया है। गांव के रावेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, श्यामसुंदर, तीरथराज सिंह ने बताया कि संस्था ने 95 एमएम की जगह 40 एमएम का केबल खंभों पर खींचा है। इससे आए दिन केबल जल जाता है। टुकड़े-टुकड़े जोड़कर बिजली की आपूर्ति की जा रही है। शिकायत के बावजूद केबल नहीं बदला गया। अवर अभियंता शफीक अंसारी का कहना है कि केबल का एस्टीमेट बनाकर दिया गया है। जल्द ही पुराना केबल हटाकर नया लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
बिजली की आंख मिचौली व लो वोल्टेज से ग्रामीण परेशान
कौशाम्बी ब्लाॅक के विद्युत उपकेंद्र गोपसहसा से क्षेत्र के गोपसहसा पावर हाउस से कनैली ,डाड़ी, बरगदी, धरमपुर, लाला का पुरवा, महिला, बेरौचा, गुरौली, कोसम खिराज व कोसम इनाम सहित 83 गांवों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। बेरौंचा के सोमनाथ, गुरौली के जितेंद्र सिंह, कोसम खिराज के संतोष मिश्रा, कोसम इनाम के जाकिर हुसैन आदि का कहना है कि रोस्टर के मुताबिक बिजली नहीं मिल रही है। बिजली आती भी है तो बार-बार ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। पुरानी और जर्जर तारों की वजह से ज्यादातर समय फाल्ट ठीक करने में ही लग जाता है। जिससे लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। उमसभरी गर्मी में लोग बेहाल हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जेई पावर हाउस नहीं आते हैं, उनसे मिलना हो तो सरायअकिल जाना पड़ता है। कई बार इसकी शिकायत एक्सईएन व एसई से की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। विद्युत समस्या के बारे में जेई शंकरलाल ने जानकारी से इन्कार किया है। उनका कहना है कि लाइनमैनों से जानकारी लेकर कल बताऊंगा।
33 हजार केवी की लाइन पर गिरी डाल, 36 गावों की बत्ती गुल
सिराथू तहसील के घटमापुर विद्युत उपकेंद्र के समीप बृहस्पतिवार रात 10 बजे लाइन पर पीपल के पेड़ की डाल गिर गई। इसी के साथ उपकेंद्र से जुड़े पइंसा, अफजलपुर वारी, मोहम्मदपुर वारी, काजीपुर, सरैयां, उदहिन, नारा, जवई, पड़री, सुदहिन का पुरवा समेत तीन दर्जन गांवों की बत्ती गुल हो गई। शुक्रवार सुबह प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों को बिजली के अभाव में पानी के लिए परेशान होना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे के बाद तार दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। दो दिन पहले भी इसी लाइन पर तकनीकी खराबी के कारण लगभग 18 घंटे बत्ती गुल रही। घटमापुर उपकेंद्र के जेई कृष्ण कुमार का कहना है कि पेड़ की डाल गिरने से दिक्कत हुई थी। जिसे दुरुस्त कर सप्लाई चालू कर दी गई है।