फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Love guard , teenager given life

प्यार पर पहरा, किशोरी ने दी जान

Sun, 21 Jun 2015 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 21 Jun 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
रानीगंज/दांदूपुर। प्रेमी से मिलने पर रोक लगाने से नाराज एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार रात परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी का पड़ोस के गांव के युवक से काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा है। बताते हैं कि दोनों अक्सर मिलते-जुलते भी थे। जानकारी जब लड़की के परिजनों को हुई तो उन्होंने उस नजर रखनी शुरू कर दी। शुक्रवार को किशोरी का प्रेमी दोस्त के साथ बाइक से उसके गांव पहुंचा।
विज्ञापन


फोनकर उसने किशोरी को बताए स्थान पर बुला लिया। दोनों गांव के किनारे बात कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर किशोरी के घरवाले ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी लोगों को आते देखकर उसका प्रेमी मौके से फरार हो गया। किशोरी को लेकर परिजन घर पहुंचे और जमकर फटकार लगाई। शुक्रवार शाम उसका भाई नवनिर्मित भवन में मिट्टी डलवा रहा था। घरवाले भी वहीं थे। किशोरी घर में अकेली थी। उसने बरामदे में फांसी लगा ली। देर रात जब घरवाले पहुंचे तो किशोरी का शव फंदे से लटकता देखकर सन्न रह गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed