{"_id":"647e2397eabf04240b01cc39","slug":"looted-jewelry-worth-lakhs-from-the-jeweler-at-gunpoint-pratapgarh-news-c-3-1-ald1006-148704-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तमंचे के बल पर सराफ से लाखों के जेवरात लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तमंचे के बल पर सराफ से लाखों के जेवरात लूटे
Mon, 05 Jun 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर सराफ से लाखों के जेवरात लूटे
विरोध करने पर तमंचे के बट से किया प्रहार, कंधई थाना क्षेत्र के सकरा गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के सकरा गांव के पास सोमवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने सराफ से करीब पांच लाख के जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे के बट से सराफ पर हमला कर घायल कर दिया।
सकरा गांव निवासी सीताराम सोनी आभूषण कारोबारी है। सोमवार को भी वह घर से मदाफरपुर बाजार के लिए निकला था। वहां से उसे साल्हीपुर जेवरात देने जाना था। घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर नहर पुलिया के पास पहले से खड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। इसके बाद करीब पांच लाख के जेवरात वाला बैग तमंचे के बल पर छीन लिया।
सीताराम ने बदमाशों का विरोध किया तो उस पर तमंचे के बट से प्रहार कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश कोनी की ओर भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई। हालांकि कंधई थानेदार धीरेंद्र ठाकुर का कहना है कि लूट की कोई शिकायत नहीं मिली है। जबकि वह भी घटनास्थल पर छानबीन करने देर शाम पहुंचे थे। पीड़ित ने घटना के बाद ही चौकी इंचार्ज मांगरौरा राहुल को घटना की जानकारी दी थी। घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करने वाले चौकी इंचार्ज राहुल घटना से अनभिज्ञता जता रहे हैं।