{"_id":"587a6f124f1c1bc156baabf5","slug":"loot-in-pratapgarah","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से गाड़ियां उड़ाकर बेचते थे पश्चिम बंगाल में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से गाड़ियां उड़ाकर बेचते थे पश्चिम बंगाल में
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
arrest
पांच जनवरी को एक घंटे के भीतर जिले में ताबड़तोड़ लूट की 12 वारदातों को अंजाम देकर सनसनी फैलाने वाले दो अन्तर्राज्यीय शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। स्वाट टीम व जेठवारा पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। उनके पास लूटी गई अपाची बाइक, तमंचा, मोबाइल, 18500 रुपये समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। घटना में शामिल दो अन्य लुटेरों को सुलतानपुर पुलिस ने दबोचा है। चारों मिलकर मुंबई से गाड़ियां चोरी करते थे और पश्चिम बंगाल में ले जाकर बेचते थे। इसी तरह यूपी से चुराई गईं गाड़ियों को बेचने के लिए राजस्थान ले जाते थे। मुंबई, सुल्तानपुर, रायबरेली समेत कई जिलों की पुलिस को इनकी तलाश थी।
जेठवारा थाना क्षेत्र में 5 जनवरी को कार सवार चार बदमाशों ने एक घंटे के भीतर 13 लोगों को लूट लिया था। इसमे कुंडा के रहने वाले एक प्राइवेट कंपनी के मैनेजर, होमगार्ड समेत राहगीर शामिल थे। पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय ने बताया कि बदमाश कार छोड़कर भागे थे। छानबीन में पता चला कि 23/24 दिसंबर 2016 की रात यह कार मुंबई के वसई वेस्ट निवासी क्लेरा थामस के यहां से चुराई गई थी। कार पर पैशन प्रो बाइक का नंबर लिखकर बदमाश घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। बदमाशों की धरपकड़ के लिए स्वाट टीम प्रभारी अमित पांडेय व एसओ जेठवारा को लगाया गया था। सुलतानपुर पुलिस का भी सहयोग लिया गया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी आबिद उर्फ सलमान पुत्र मुख्तार निवासी बरिस्ता लालगंज को शनिवार भोर में धर दबोचा। इसने सुल्तानपुर के धम्मौर थाना क्षेत्र के खोखीपुर में भी अपना ठिकाना बन लिया था। उसके साथ नौशाद अली पुत्र मुनीर निवासी शिवरा थाना मानधाता भी था।
पूछताछ में दोनों ने जेठवारा में हुईं लूट की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उनके पास से दो तमंचा, कारतूस, लूटा गया मोबाइल, आधार कार्ड, 18500 रुपये, डीएल, अपाची बाइक, चाभी के गुच्छे समेत अन्य हथियार बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुंबई से चोरी की गई कार से बदमाश लूटपाट कर रहे थे। वे मुंबई से चुराई गई स्कार्पियो, सफारी, होंडा सिटी को पश्चिम बंगाल और यूपी से चुराए गए ट्रक समेत अन्य वाहनों को राजस्थान में बेचते थे। उधर, इनके साथ लूट की घटनाओं में शामिल सतीश उपाध्याय और अजहर को सुलतानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुछ सामान उनके पास से बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाशों को सुलतानपुर, रायबरेली, फैजाबाद पुलिस के साथ ही मुंबई की पुलिस भी तलाश रही थी। वे कई सालोें से वाहन लूट, चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। जेठवारा पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।