फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Look at the Kanwadi from third eye

तीसरी आंख से रखेंगे कांवडिय़ों पर नजर

Sun, 21 Jul 2019 07:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
Look at the Kanwadi from third eye
kanwar yatra
तीसरी आंख से रखेंगे कांवड़ियों पर नजर
विज्ञापन

कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध
पुलिस की टीम 24 घंटें करेगी रूटों पर गश्त
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। श्रावण मास में गंगा नदी से जल लेकर शिवालयों पर चढ़ाने के लिए जाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन चौकन्ना है। मामूली बात बतंगड़ बन जाती है। इसलिए संवेदनशील स्थानों के साथ ही हाईवे समेत दूसरे 28 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा।
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में कांवडिय़ों के गुजरने वाले मार्गों पर सुरक्षा का विशेष प्रबंध किया है। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग से लेकर कालाकांकर, हौदेश्वरनाथ, घुइसरनाथ धाम, बेलखरनाथ धाम में कांवड़िए गंगा जल चढ़ाकर पूजन अर्चन करते हैं। हर सोमवार को कांवड़ियों का जत्था गंगा जल लेकर शिवालयों में चढ़ाने के लिए पहुंचता है। जिले के लोग बड़ी संख्या में कालाकांकर, मानिकपुर घाट से गंगा जल लेकर शिवालयों पर चढ़ाने पहुंचते हैं। कांवड़ियों को लेकर हर साल जिले में बवाल होता रहा है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद की सीमा से लेकर शिवालय के बीच 28 स्थानों पर सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया है। जो खराब हैं उनकी मरम्मत कराकर कांवडिय़ों पर नजर रखने के लिए प्रशासन कवायद में जुटा हुआ है। राजगढ़, देल्हूपुर, विश्वनाथगंज और जोगापुर में कांवड़ियों के शिविर भी लगाया जाएगा। श्रावण मास में चलने वाली कांवड़ यात्रा के लिए इस बार विशेष व्यवस्था की जा रही है। सभी थानाध्यक्ष अपने इलाके में 24 घंटे फोर्स के गश्त करने की व्यवस्था संभालेंगे। आने जाने वाले कांवड़ियों से जानकारी भी लेते रहेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि शहर के मुख्य चौराहों के अलावा ग्रामीण अंचलों में भी ऐसे स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिनसे कांवडिय़ों की सुरक्षा पर नजर रखी जा सके। भोले के भक्तों को किसी भी तरह की समस्या न हो। इसके लिए सुरक्षा व शिविर की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

संभ्रात नागरिक भी रखेंगे कांवड़ियों की सुरक्षा पर नजर
जिले से गुजरने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा पर संभ्रांत नागरिक नजर रखेंगे। वे अपने इलाके में टोली के साथ शनिवार से लेकर सोमवार तक बराबर उन मार्गों पर बने रहेंगे। जहां से कांवड़िए गुजरते हैं। शहर में कांवड़ियों के लिए चाय, नाश्ते का भी प्रबंध करने की तैयारी है। स्वास्थ्य शिविर भी रूट पर लगाया जाएगा, ताकि जरूरत पडने पर कांवडिय़ों का उपचार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर सर्विस की टीम भी रहेगी मुस्तैद
कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयारी में है। विशेष तौर पर सभी तहसील क्षेत्रों में फायर सर्विस की टीम भी लगाई गई है। शिवालयों में फायरब्रिगेड मौजूद रहेगी।

कांवड़ियों की वेशभूषा में रहेंगे पुलिसकर्मी
कांवडिय़ों की सुरक्षा में कोई चूक न हो। इसके लिए सादी वर्दी में कांवड़ियों की वेशभूषा में पुलिसकर्मी कांवड़ियों के साथ बोल बम का जयकारा लगाएंगे। कांवड़ियों के बीच मौजूद रहकर पुलिसकर्मी अराजकतत्वों से निपटेंगे। महिला सिपाही भी सादी वर्दी में ड्यूटी पर लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed