{"_id":"5d9a40348ebc3e93c315a35a","slug":"liquor-salesmen-fired-in-anger-fire-on-two-pratapgarh-news-ald2568844114","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में शराब के सेल्समैन पर झोंका फायर, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में शराब के सेल्समैन पर झोंका फायर, दो पर केस
विज्ञापन
लालगंज के जसमेढ़ा में देशी शराब के सेल्समैन को गोली लगने के बाद जिला अस्पताल में इलाज करते चिकित्
- फोटो : PRATAPGARH
पुरानी रंजिश के चलते देशी शराब की दुकान के सेल्समैन को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल सेल्समैन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
लालगंज कोतवाली के जसमेढ़ा में संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के हिसामपुर निवासी रत्नाकर सिंह की देशी शराब की दुकान है। उसके गांव का ही फूलचंद्र पटेल (48) पुत्र ननकू पटेल देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। शनिवार की रात नौ बजे वह शराब की दुकान बंद कर बाइक से अपने घर जा रहा था। जसमेढ़ा गांव से एक किलोमीटर दूर वह पहंचा था कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उसको निशाना बनाते गोली मार दी।
गोली लगने से सेल्समैन बाइक समेत रोड पर गिर गया। फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे लेकर आनन फानन में संग्रामगढ़ सीएचसी ले गए। यहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी पर संग्रामगढ़ पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन बाद में घटना स्थल लालगंज कोतवाली का होने की जानकारी हुई तो स्थानीय पुलिस को सूचना देकर वह वापस लौट गई। मामले में पीड़ित सेल्समैन ने दूसरे दिन लालगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि जसमेढ़ा निवासी महराजदीन कोरी ने उसे सप्ताह भर पहले जान से मारने की धमकी दी थी।
आरोप है कि महराजदीन व राजकुमार ने उसको जान से मार डालने के लिए फायर गोली मार दी। सेल्समैन की तहरीर पर दोनों हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। लालगंज पुलिस हमलावरों की गिरफ्तार कर पाने में नाकाम साबित हुई है। सीओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई है।
लूट के इरादे से तो नहीं मारी गई गोली
शराब केे सेल्समैन को चलती बाइक पर जिस तरह से गोली मारी गई है। उसे देखकर तो यही लगता है कि लूट के इरादे से उस पर हमला किया गया। हालांकि पीड़ित ने घटना के पीछे रंजिश को वजह बताई है।
लेकिन जिन आरोपियों पर गोली मारने का आरोप लगा है कि वह जसमेढ़ा गांव के रहने वाले हैं। उन्हे गोली मारनी होती तो रात को वह घटना को अंजाम क्यूं देते। जब सेल्समैन सारा दिन वहीं पर काम करता था। ऐसे में घटना लूट के लिए अंजाम देने के कयास लगाए जा रहे हैं।

गोली लगने से घायल देशी शराब का सेल्समैन।- फोटो : PRATAPGARH