फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lineman beating, angry colleagues protested in Kotwali

प्रतापगढ़ : लाइनमैन की पिटाई, आक्रोशित साथियों ने कोतवाली में जताया विरोध

Fri, 16 Sep 2022 07:39 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 16 Sep 2022 07:39 PM IST
सार

रामपुर बावली विद्युत उपकेंद्र की लाइन ठीक करने गई संविदा लाइनमैन की चार लोगों ने जमकर पिटाई कर दी।विरोध करने पर लाइनमैन पर बिजली बंद कर घूमने का आरोप लगाते हुए लालजी पटेल समेत चारों आरोपियों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया।कोतवाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Lineman beating, angry colleagues protested in Kotwali
लालगंज कोतवाली गेट पर साथी की पिटाई के विरोध नारेबाजी करते आक्रोशित संविदा विद्युतकर्मी। ंसवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

रामपुर बावली विद्युत उपकेंद्र की लाइन ठीक करने गई संविदा लाइनमैन की चार लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना से नाराज साथियों ने कोतवाली में तहरीर दी और विरोध जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं होने विद्युत कर्मियों ने पावर हाउस की सप्लाई ठप करने की चेतावनी दी है। लालगंज कोतवाली के अनेहरा निवासी जंग बहादुर यादव रामपुर बावली विद्युत उपकेंद्र में संविदा पर लाइनमैन है। बृहस्पतिवार की रात 10.30 बजे वह अपने सहयोगी वीरेंद्र कुमार के साथ पूरे सेवकराय डिहवा गांव में टूटकर नीचे गिरे एलटी लाइन के तार को जोड़ने गया था।

विज्ञापन



आरोप है कि तार जोड़ते समय गांव का लालजी पटेल अपने तीन अन्य साथियों के साथ पहुंचकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर लाइनमैन पर बिजली बंद कर घूमने का आरोप लगाते हुए लालजी पटेल समेत चारों आरोपियों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। लाइनमैन व उसके सहयोगी ने भागकर जान बचाई। सुबह घटना की सूचना विभागीय अफसरों को देते हुए पीड़ित लाइनमैन के साथ उसके सहयोगी कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन



पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना से नाराज रामपुर बावली विद्युत उपकेंद्र के संविदा कर्मियों ने चेतावनी दी है कि मारपीट करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कार्य बहिष्कार विद्युत आपूर्ति ठप कर दी जाएगी। अवर अभियंता सिलवंत सिंह ने भी आरोपियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र लिखा है। कोतवाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed