फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   light raining in early morning with cold wind

भोर में पछुआ हवाओं संग बूंदाबादी, बढ़ी ठंड

Mon, 16 Nov 2020 11:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
light raining in early morning with cold wind
सोमवार को आसमान में दिनभर छाये रहे बादल। - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। सोमवार को भोर में पछुआ हवाओं संग बूंदाबादी से मौसम का मिजाज बदल गया। तापमान लुढ़कने से ठंड में एकाएक इजाफा हो गया। दिनभर लोग ठंड से बचने के लिए स्वेटर व जैकेट में नजर आए। अधिकतम तापमान 23.7 व न्यूनतम 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग का मानना है कि ठंड अब तेजी से बढ़ेगी।
विज्ञापन

नवबंर माह के पहले सप्ताह में ठंड ने हल्का असर दिखाया था, मगर पुरवा हवाओं की दखल से तापमान स्थिर हो गया। दिन में धूप खिलने से गर्मी और रात में ठंड महसूस हो रही थी। रविवार की शाम आसमान में बादलों ने उमड़- घुमड़ शुरू कर दी। रात तक आसमान में डेरा जमा लिया। सोमवार को भोर में देखते ही देखते पछुआ हवाओं संग बूंदाबादी शुरू हो गई। हालांकि थोड़ी ही देर में बारिश ठप हो गई, मगर इससे ठंड में इजाफा हो गया। अचानक मौसम का मिजाज बदलने से पारा लुढ़क गया। दिनभर लोगों ने ठंड का अहसास किया।
विज्ञापन

शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, अंबेडकर चौराहा, भगवाचुंगी, पल्टन बाजार में लोग स्वेटर व जैकेट में नजर आए। दोपहर बाद पश्चिमी हवाएं एक बार फिर से सक्रिय हुईं तो आसमान में डेरा जमाए बादल छट गए। धूप खिल आई। हालांकि इसके बावजूद ठंड का असर बरकरार रहा। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाओं के चलते मौसम का मिजाज बदला है। ठंड बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में सात डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा
अचानक बदले मौसम से तापमान तेजी से लुढ़का है। 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सोमवार को लुढ़ककर 23.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान में बहुत अंतर नहीं आया है।

खलिहान में मची रही आपधापी
रात में एकाएक मौसम का मिजाज बदलने से किसानों की बेचैनी बढ़ गई। भोर में बूंदाबादी से किसान खेत की तरफ दौड़ पड़े। खलिहान में रखी धान की फसल को सुरक्षित करने में जुटे रहे। दिनभर फसल को निपटाने में जुटे रहे। इससे आपधापी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed