फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Light rain gave relief, humidity dominated

Pratapgarh News: हल्की बारिश ने दी राहत, उमस रही हावी

Sat, 24 Jun 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 24 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Light rain gave relief, humidity dominated
24 घंटे में हुई हल्की बारिश ने दो माह से तपती गर्मी से परेशान लोगों को हल्की राहत मिली है। शुक्रवार की देर शाम तेज हवाओं के साथ लगभग आधे घंटे हल्की बारिश हुई। शनिवार की सुबह से शाम तक उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। शनिवार की शाम एक बार फिर तेज हवाओं के साथ आधे घंटे बारिश से मौसम बदल गया। इससे पारा तो लुढ़का लेकिन, उमस हावी हो गई। लोग पसीना ही पोछते रहे।
विज्ञापन

बारिश से किसानों के चेहरे खिले और आम लोगों को कुछ राहत मिली। वहीं उमस भरी चिपिचिपी गर्मी परेशानी का कारण बनी रही। पंखे-कूलर बेकार साबित हो रहे थे। जिनके घरों में एसी थे, उन्हें राहत थी, लेकिन बिजली गुल होने से परेशानी कम नहीं हुई। कई स्थानों पर जलजमाव भी हुआ। लोगों को इससे दिक्कत हुई।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 41.9 और न्यूनतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। आद्रर्ता 65 प्रतिशत से अधिक होने की वजह से उमस हावी रही।
सनई अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक देशराज मीणा ने बताया कि शुक्रवार देर शाम से शनिवार शाम तक करीब चार मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इससे मौसम में कुछ परिवर्तन हुआ है। अगले दो दिनों तक बादलों की आवाजाही का अनुमान है। धूप-छांव के मौसम के बीच हल्की बारिश हो सकती है। बारिश चक्रवाती हवाओं पर निर्भर करेगी। वहीं बारिश से किसानों की ओर से लगाई धान की नर्सरी को फायदा होगा। अब किसान धान की रोपाई के लिए खेत को तैयार करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed