फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   light problem in pratappgarh

महज शो-पीस बनकर रह गया कंट्रोल रूम

Fri, 22 May 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Fri, 22 May 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
light problem in pratappgarh
उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के निपटारे के लिए जिला मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम महज शो पीस बनकर रह गया। उपभोक्ता कंट्रोल रूम के नंबर पर फोन करते हैं मगर उधर से कॉल को रिसीव नहीं किया जा रहा है। उपभोक्ता फोन करके परेशान हो गए हैं। फोन न उठने से लोगों की समसयाओं की निपटारा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन



बता दें कि शहरी और ग्रामीण इलाके के उपभोक्ताओं की समस्याओं के निपटारे के लिए डीएम के निर्देश पर जिला म़ुख्यालय पर कंट्रोल रूम की स्थापना अभी कुछ दिनों पहले की गई। जिसका नंबर 8004922469 हैं। मजे की बात यह है कि इस नंबर पर जब भी उपभोक्ता करते हैं उठता नहीं हैं। घंटी बजती रहेगी मगर कोई उठाता नहीं हैं। एक्सईएन प्रथम एसपी मिश्रा ने कंट्रोल रूम की स्थापना को लेकर लंबे-चौड़े वायदे उपभोक्ताओं से किया था। उन्होंने कंट्रोल रूम पर फोन करने के बाद 24 घंटे में  शहरी और 72 घंटे में ग्रामीण इलाके की विद्युत समस्या दूर करने का दावा किया था। मगर अफसोस वे अपने वायदे पर खरे नहीं उतर पाए।
विज्ञापन



 सियाराम कॉलोनी के राजेश कुमार पिछले तीन दिनों से बिजली समस्या को नोट कराने के लिए कंट्रोल रूम को फोन कर रहे हैं मगर फोन उठा नहीं। हारकर उन्होंने प्राइवेट कर्मचारी को बुलाना पड़ा। जब ये हाल कंट्रोल रूम का है तो आपूर्ति का उम्मीद करना बेमानी होगी। जिस अधिकारी को यह तक पता नहीं कि कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी किसको दी है। वह उपभोक्ताओं की समस्या को कितनी गंभीरता से लेगा यह बताने की जरूरत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed