फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Light drizzle increased humidity, people longed for rain

Pratapgarh News: हल्की बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस, बारिश को तरसे लोग

Fri, 28 Jun 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 28 Jun 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Light drizzle increased humidity, people longed for rain
शहर में बृहस्पतिवार शाम हल्की बूंदाबांदी ने उमस बढ़ा दी। पुरवा हवाओं से दिनभर बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान में एक व न्यूनतम तापमान में .4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। सुबह से रात तक लोग उमसभरी गर्मी से बेहाल रहे। बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को मायूस होना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रहा। दिन और रात का तापमान बढ़ने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। आसमान में बादलों की मौजूदगी और उमस बढ़ने से लोग पसीने से तरबतर रहे। बाहर निकले लोगों ने उमस भरी गर्मी से परेशान दिखे। घरों में लोग पंखे व कूलर के सामने डटे रहे, लेकिन फिर भी गर्मी से राहत नहीं मिली। मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को बृहस्पतिवार को मायूस होना पड़ा।
विज्ञापन

सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पुरवा हवाओं से उमस भरी गर्मी पड़ रही है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ने के कारण दिन व रात दोनों गर्म हैं। आगामी 24 घंटे में हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed