{"_id":"56fac0174f1c1b3448f004e8","slug":"light-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तर आकर बिल ले जाएं शहरी उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तर आकर बिल ले जाएं शहरी उपभोक्ता
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग ने भले ही शहरी उपभोक्ताओं के लिए हैंडबिल मशीन से बिल वितरण की व्यवस्था कर दी है, लेकिन अगर किसी उपभोक्ता को अपना बिल चाहिए तो उसे बिजली दफ्तर के चक्कर लगाने पडेे़ंगे। विभाग बिल पहुंचाने उपभोक्ता के घर नहीं जाएगा। एक्सईएन प्रथम एके श्रीवास्तव का स्पष्ट कहना है कि शहरी उपभोक्ता खुद दफ्तर में आकर बिजली का बिल ले जाएं और उसका समय से भुगतान करें।
मंगलवार को बिल न मिलने की शिकायत लेकर विवेकनगर और बाबागंज के उपभोक्ता एक्सईएन प्रथम के दफ्तर पहुंचे और उनको अपनी समस्या बताने लगे। उनकी बातें सुनने के बाद एक्सईएन प्रथम ने उनको दो टूक जवाब दिया। कहा कि जागरूक उपभोक्ता वही हैं जो अपनी जिम्मेदारी समझें। समय पर बिल जमा करना भी उनकी एक जिम्मेदारी है। अगर किसी कारण से उनको बिल नहीं मिल पा रहा है तो वे स्वयं बिजली दफ्तर से बिल ले जाएं। उपभोक्ताओं का कहना था कि समय पर बिल न मिलने से उनका बिल बहुत अधिक आ गया है। जिसको जमा करने में उनको दिक्कतें आ रही हैं।
बिल के लिए उन्होंने बाबागंज पावर हाउस के कई चक्कर लगाए, मगर उनको बिल नहीं दिया गया। एक्सईएन बोले कि बिल तो जमा करना होगा। फिलहाल उपभोक्ता एक्सईएन के इस रवैए से खफा हैं। उनका कहना है कि बिल देने की जिम्मेदारी बिजली विभाग की है। हैंडबिल मशीन से बिल देने वाले भी उनके यहां नहीं आते हैं। बिल मांगने पर अधिकारी इस तरह की बात करते हैं। एक्सईएन एके श्रीवास्तव ने बताया कि इस तरह के जो भी उपभोक्ता वे बिल के लिए संबंधित जेई और एसडीओ से मिलें और उसके बाद भी बिल की कोई समस्या आती है तो उनसे आकर मिल सकते हैं।