फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Letter written to remove Abhyudaya coaching coordinator

Pratapgarh News: अभ्युदय कोचिंग समन्वयक को हटाने के लिए लिखा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Letter written to remove Abhyudaya coaching coordinator
जनसुनवाई में विद्यार्थियों ने डीएम से की शिकायत, मानक के खिलाफ नियुक्ति का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। अभ्युदय कोचिंग के समन्वयक को हटाने के लिए राज्यमंत्री ने डीएम को पत्र लिखा है। कोचिंग के विद्यार्थियों ने भी शुक्रवार को विरोध जताते हुए जनसुनवाई के दौरान डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा।

एमडीपीजी कॉलेज में अभ्युदय कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। वर्ष 2023 से शुरू हुए कोचिंग में पहले एचबी सिंह की कोर्स समन्वयक पद तैनाती की गई। दिसंबर माह में डीपी पांडेय को कोर्स समन्वयक बनाया गया। विद्यार्थियों का आरोप है कि पिछले सत्र में सिविल सेवा परीक्षा यूपीएससी को पाठ्यक्रम पूरा नहीं कराया गया। आधा अधूरा पाठ्यक्रम पढ़ाकर कोचिंग बंद कर दी गई। कोचिंग बंद करने के दौरान दूसरे सत्र में पाठ्यक्रम पूरा करने का आश्वासन दिया गया। अप्रैल माह से शुरू हुए नए सत्र में दाखिले से वंचित कर दिया गया। विद्यार्थियों ने संसदीय अध्ययन समिति, किसान परिषद के सभापति व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुरेंद्र चौधरी से शिकायत की। राज्य मंत्री ने डीएम को पत्र जारी कर समन्वयक को पद से हटाने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को विद्यार्थियों ने विरोध जताते हुए जनसुनवाई के दौरान कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को बताया कि समन्वयक की नियुक्ति मानक के विपरीत हुई है। मानक के अनुसार समन्वयक को सिविल सेवा परीक्षा का कम से कम एक साक्षात्कार देना जरूरी है। वहीं महिला विद्यार्थियों ने गंदे आचरण का आरोप भी समन्वयक पर लगया है। इस दौरान मोहित तिवारी, विकास सिंह, अमित पांडेय, दीपू, प्रीति, दुर्गावती, कीर्ति राज, साक्षी पांडेय, श्वेता सरोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed