{"_id":"5e5eb5ea8ebc3eeb0e65d8c8","slug":"lekhpal-suspended-in-samadhan-diwas-pratapgarh-news-ald270075947","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदा व्यक्ति को मृत बताकर दूसरे के नाम कर दी जमीन, लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदा व्यक्ति को मृत बताकर दूसरे के नाम कर दी जमीन, लेखपाल निलंबित
विज्ञापन
प्रतापगढ़। मंगलवार को सदर तहसील में राजस्वकर्मियों के फर्जीवाड़े का मामला उजागर होने पर डीएम ने लेखपाल को सस्पेंड कर दिया। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का भी निर्देश दिया है। इस मामले में कानूनगो के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई होगी। लेखपाल पर आरोप है कि उसने सदर तहसील के पाराहमीदपुर निवासी रामबरन को मृत बताकर उसकी जमीन दूसरों के नाम कर दी।
सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम रूपेश कुमार ने पाराहमीदपुर निवासी रामबरन की शिकायत पर एसडीएम सदर को खतौनी की नकल थमाते हुए पाराहमीदपुर के लेखपाल रोहन शुक्ला को निलंबित कर मुकदमा दर्ज कराने और कानूनगो राकेश मिश्रा के खिलाफ जांच कराने को कहा है। समाधान दिवस में डीएम डा. रूपेश कुमार ने स्वयं फरियादियों की समस्याएं सुनीं। डीएम के समक्ष 181 शिकायतें आईं, जिसमें पांच का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया।
इसमें 63 शिकायतें राजस्व विभाग, 36 पुलिस विभाग, विकास विभाग की 63 और 19 अन्य विभागों से संबंधित थीं। सदर तहसील के सरायवीरभद्र निवासी मिथलेश कुमार पाल ने क्षेत्रीय कानूनगो पर अविश्वास जताते हुए अन्य राजस्व निरीक्षक से पैमाइश कराने की मांग की है। डीएम ने गड़वारा के कानूनगो से नाप कराने को कहा है। जगेशरगंज के व्यापारियों ने जलनिकासी की समस्या उठाई, जिसके निराकरण के लिए डीएम ने बीडीओ से निस्तारण कराने को कहा है। डीएम ने सभी जनपदस्तरीय अफसरों से साफ कहा है कि शिकायतों को हल्के में न लिया जाए।
विज्ञापन
पूरे मामले की गहराई की जांच करके निराकरण करने का प्रयास किया जाए। जांच अधिकारी जो आख्या देंगे, उसका परीक्षण जनपदीय अधिकारी करेंगे। इस मौके पर एसपी अभिषेक सिंह, सीडीओ डा. अमितपाल शर्मा, एडीएम शत्रोहन वैश्य, एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।