{"_id":"5a88790a4f1c1ba3268babfb","slug":"leaders-expressed-condolences-with-mps-who-reached-dilip-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलीप के घर पहुंचे सांसद सहित नेताओं ने जताई संवेदना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिलीप के घर पहुंचे सांसद सहित नेताओं ने जताई संवेदना
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद में पीट-पीटकर मौत के घाट उतारे गए एलएलबी के छात्र दिलीप सरोज के घर नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। शनिवार को कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर समेत कई अन्य नेताओं ने परिवार के लोगों से मिलकर सांत्वना दी। हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
कौशाम्बी सांसद एवं अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा जिस निर्मम तरीके से दिलीप की हत्या की गई है वह बहुत ही दुखद है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। सभी अपराधी जेल की सलाखों के पीछे हैं। उन्हें ऐसी सजा दी जाएगी कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। दिलीप के भाई ने पेयजल की समस्या बताई तो उन्होंने तत्काल अपने कोटे से हैंडपंप लगवाने का आदेश दिया।
गांव में शौचालय न होने की शिकायत पर सांसद ने तत्काल डीपीआरओ प्रतापगढ़ से गांव में शौचालय निर्माण कराने के बारे में बात की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कमलेश सोनकर, सरोज त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पांडेय, प्रतिनिधि राजन मिश्र, उदय शंकर पाण्डेय, संतोष तिवारी, वेद मिश्र, कमलाकांत मिश्र, मुकेश शुक्ला, चुन्ना तिवारी, सुरेश पटेल, छेदी राम सरोज आदि मौजूद रहे। इसके अलावा बसपा नेता गंगाराम अंबेडकर ने भी कार्यकर्ताओं के साथ भुलसा पहुंचकर दिलीप के परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
साथ ही दुख की इस घड़ी में उनके साथ होने की बात कही। उधर उत्तर प्रदेश जमीयत उलमा हिंद के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना अब्दुल मतीन ओसामा, जिलाध्यक्ष मो.जमीलुर हयान, जिला महासचिव मो.फारुक व कानूनी सलाहकार मो.इसहाक एडवोकेट भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।
लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर लौटा दिलीप का परिवार
लखनऊ पहुंचकर दिलीप के परिजनों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान परिवार के लोगों ने मुख्यमंत्री को अपना मांगपत्र सौंपा। इसमें सुरक्षा के लिए लाइसेंस, छोटे बेटे के लिए नौकरी सहित 50 लाख के मुआवजे की मांग शामिल है। इस दौरान उनके साथ कई जनपदों के लोग, विधायक आदि लोग मौजूद रहे।
हथिगवां के भुलसा गांव निवासी दिलीप सरोज की हत्या इलाहाबाद के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के दौरान कर दी गई थी। परिवार के लोगों से तमाम नेता सहित अन्य लोगों ने मिलकर सांत्वना दी। शनिवार को दिलीप के पिता रामलाल, मां प्रेमलता व भाई महेश ने उन्नाव विधायक बृजेश रावत व अलग-अलग जनपदों के लोगों के बने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान परिवार के लोगों ने उन्हें पूरी घटना बताई। इसके बाद पूरे मामले की जांच कराने और पकड़े गए दोषियों के अलावा इसमें अन्य लोगों की संलप्तिता की जांच कराने की मांग की।
इसके साथ ही मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर जल्द ही आरोपियों को सजा दिलाने, दिलीप के साथ रहे उसके साथियों की सुरक्षा, परिवार की सुरक्षा के लिए लाइसेंस, भाई की नौकरी, और 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की। इससे संबंधित मांगपत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने परिजनों की पूरी बात सुनी और घटना केा गंभीरता से लेने और संतोषजनक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।