फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Laxity in investigation, FIR ordered against CMO, CO City

Pratapgarh News: जांच में शिथिलता, सीएमओ, सीओ सिटी के खिलाफ एफआईआर के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Laxity in investigation, FIR ordered against CMO, CO City
आयुष्मान योजना के तहत कार्ड धारक को लाभ न देने के मामले की जांच में शिथिलता बरतने पर डीएम शिव सहाय अवस्थी ने सीएमओ, डिप्टी सीएमओ, सीओ सिटी और कोतवाली के एक एसआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। अस्पताल पर भी कार्रवाई को कहा है। गौरतलब यह कि आदेश के दस दिन बाद भी कुछ हुआ नहीं।
विज्ञापन

रानीगंज तहसील के पिपरी खालसा निवासी रवि द्विवेदी ने शिकायत की थी कि उन्होंने अपने पिता का संजीवनी नर्सिंग होम में हार्निया का ऑपरेशन कराया था। आयुष्मान कार्ड होते हुए संचालक डॉ. एसएस गुप्ता ने उनसे पैसे ले लिए। इस पर डीएम ने जांच के आदेश दिए थे। सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद की अध्यक्षता में जांच टीम गठित की गई। इसमें डिप्टी सीएमओ शबीब हैदर, तत्कालीन सीओ सिटी शिवनारायन वैश्य व कोतवाली के एसआई विनय सिंह को सदस्य नामित किया गया था।
विज्ञापन

मई 2025 के प्रकरण की जांच जब सितंबर तक भी पूरी नहीं हुई तो शिकायतकर्ता ने जांच में लीपापोती किए जाने का आशंका व्यक्त करते हुए डीएम से दोबारा शिकायत की। डीएम ने एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल को जांच कमेटी में शामिल सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच को लिखा। यह भी आदेश दिया कि अस्पताल को आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज के लिए मिला लाइसेंस निरस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण पर एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल ने बताया कि यह मामला पुराना है। वर्तमान में डीएम कार्यालय से जारी रिमांइडर (अनुस्मारक) सीआरओ अजय तिवारी के माध्यम से प्राप्त हुआ है। मामले की मूलप्रति सीआरओ कार्यालय से मांगी गई है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

शिकायत प्राप्त होने के बाद प्रथम दृष्टया जांच कमेटी ने सही ढंग से काम नहीं किया। पीड़ित को न्याय नहीं मिला है तो निश्चित ही कमेटी में शामिल लोग दंड के पात्र हैं। पीड़ित को न्याय दिलाना ही प्राथमिकता है।
शिव सहाय अवस्थी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed