{"_id":"697a55466033baaa7c077c5f","slug":"lawyers-protest-against-ugc-act-lock-down-premises-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-158042-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: यूजीसी कानून के विरोध में वकीलों का आंदोलन, जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: यूजीसी कानून के विरोध में वकीलों का आंदोलन, जड़ा ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर में यूजीसी कानून के विरोध में अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। पट्टी तहसील मुख्यालय पर यूजीसी के प्रस्तावित नियमों के विरोध में अधिवक्ताओं ने तहसील एवं रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप रहा। लालगंज में अधिवक्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन करके एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और काले कानून को वापस लेने की मांग।
कचहरी में ऑल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री रविंद्र सिंह की अगुवाई में विरोध-प्रदर्शन किया। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष मुक्कू ओझा एवं अंजनी सिंह, आशीष श्रीवास्तव, अमित सिंह अनुराग त्रिपाठी व यशदीप ओझा मौजूद रहे।
वहीं, पट्टी में सड़क पर उतरकर वकीलों ने जोरदार नारेबाजी की और यूजीसी के नियमों को अधिवक्ता व समाज के हितों के खिलाफ बताते हुए इन्हें काला कानून करार दिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि यह नियम न केवल अधिवक्ताओं के अधिकारों पर कुठाराघात है, बल्कि न्यायिक व सामाजिक व्यवस्था को भी कमजोर करने वाला है।
विज्ञापन
आंदोलन का नेतृत्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल सिंह एवं महामंत्री प्रमोद सिंह ने किया। इस दौरान बिंदेश्वरी प्रसाद, अनुराग त्रिपाठी, रवि सिंह, प्रदीप पाठक, अंजनी शुक्ला, रणविजय सिंह, नंदन चतुर्वेदी, विकास तिवारी, अमरेंद्र विक्रम सिंह समेत सैकड़ों अधिवक्ता शामिल रहे।
रानीगंज तहसील के अधिवक्ताओं ने यूजीसी कानून के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए ट्राॅमा सेंटर से लेकर लिलहा दुर्गागंज मोड़ रानीगंज चौराहे तक पैदल मार्च करते हुए यूजीसी कानून का जमकर विरोध किया। इस दौरान जय उपाध्याय, राजकुमार मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, रविंद्र मिश्रा, सुभाष मिश्रा, कमलेश सिंह, उमाकांत तिवारी मौजूद रहे।
करणी सेना ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
लालगंज। उच्च शिक्षण संस्थानों में लागू किए गए यूजीसी कानून के विरोध में बुधवार को राजपूत करणी सेना ने आवाज मुखर की। करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तहसील लालगंज पहुंचे। यहां एसडीएम लालगंज शैलेंद्र वर्मा से मिलकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए यूजीसी द्वारा लागू नए नियमों को वापस लिए जाने की मांग उठाई है। इस मौके पर जयकरन सिंह, शैलेंद्र सिंह, अंकुर त्रिपाठी, संजय पाण्डेय, धर्मेंद्र सिंह, विजय मिश्र, राजन सिंह, विनोद मिश्र,योगेन्द्र सिंह, अंकुर तिवारी, विजय प्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद