फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lawyer fraternity became vocal against lathi charge on colleagues in Hapur

Pratapgarh News: हापुड़ में साथियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध मुखर हुई वकील बिरादरी

Thu, 31 Aug 2023 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 31 Aug 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Lawyer fraternity became vocal against lathi charge on colleagues in Hapur
हापुड़ में प्रदर्शन के दौरान वकीलों पर पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को वकीलों ने कई जगह विरोध प्रदर्शन किया। प्रतापगढ़, लालगंज और रानीगंज में कई बार एसोसिएशन ने संयुक्त से रूप से घटना की निंदा की। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में ऑल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मुक्कू ओझा के नेतृत्व में काली पट्टी बांधकर वकीलों पर लाठी चार्ज की निंदा की गई। हापुड़ में लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की। वकील परिषद, जिला बार के पदाधिकारियों ने भी विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन

कचहरी में जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के जिलाध्यक्ष इंदुभाल मिश्र सहित अन्य पदाधिकारियों ने घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालगंज में हाईवे व कोतवाली गेट पर प्रदर्शन
वकीलों ने संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी व ऑल इंडिया रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल की अगुवाई में तहसील के सामने हाईवे, कोतवाली गेट व सीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया।
अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में घूम-घूम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम लालधर सिंह यादव को दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह का दमन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विरोध प्रदर्शन में महामंत्री धीरेंद्र शुक्ल, उपाध्यक्ष लाल विनोद सिंह, शैलेंद्र चतुर्वेदी, देवी प्रसाद मिश्र, संदीप सिंह, अजय शुक्ल गुड्डू, हरकेश पटेल, संजय सिंह, दीपेंद्र तिवारी, प्रमोद सिंह, शैलेंद्र सिंह बघेल, दिनेश मिश्र, शहजाद अंसारी, उदयराज पाल, सोमनाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।


रानीगंज में कार्य बहिष्कार, निंदा
अधिवक्ताओं ने बैठक कर घटना की घोर निंदा की। न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। बैठक की अध्यक्षता प्रदीप त्रिपाठी और संचालन सीबी सिंह ने किया। इस दौरान देवेश प्रताप सिंह, अशोक कुमार मिश्र, शैलेश पांडेय, अजय उपाध्याय, आरजू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed