{"_id":"5ae229064f1c1ba1098b6c35","slug":"late-taiti-s-new-record-keeping-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेटलतीफी के नए रिकार्ड बना रहीं ट्रेनें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेटलतीफी के नए रिकार्ड बना रहीं ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ से होकर गुजरने वाली ट्रेनें लेटलतीफी के नए रिकार्ड बना रही हैं। र्कई महत्वपूर्ण ट्रेनें सप्ताह भर से भी अधिक समय से 10 घंटे से अधिक लेट चल रही हैं। अर्चना, पंजाबमेल, गरीबरथ और हरिद्वार एक्सप्रेस तो समय की पटरी से पूरी तरह उतर गई हैं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चिलचिलाती धूप और गर्मी में स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार भारी पड़ रहा है।
जम्मूतवी से चलकर राजेंद्र नगर को जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस गुरुवार को जहां अनिश्चित लेट रही। वहीं अमृतसर-हावड़ा पंजाबमेल एक्सप्रेस 11 घंटे, हरिद्वार-इलाहाबाद एक्सप्रेस 11 घंटे, आनंद विहार-बनारस गरीबरथ 11 घंटे तो लखनऊ से चलकर प्रयाग को जाने वाली वनपीआरएल पैसेंजर पांच घंटे, दिल्ली से चलकर प्रतापगढ़ को आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से आई। इससे यात्री परेशान रहे।
ट्रेनों में सफर कर रहे यात्री भी लेटलतीफी के चलते दिक्कत में रहे। सबसे बुरा हाल बच्चों का था। गरीबरथ एक्सप्रेस प्रतापगढ़ पहुंची तो कई लोग प्लेटफार्म पर उतरकर बच्चों के लिए दूध ढूंढने लगे। मगर स्टेशन पर उन्हें दूध नहीं मिल सका। मजबूरी में लोग बच्चों को भी चाय पिला रहे थे। कुछ ऐसे यात्री थे जिन्हें कहीं न कहीं से दूसरी ट्रेन पकड़नी थी। लेट होने की वजह से उनकी ट्रेन छूट गई। इससे वह काफी परेशान दिखे। स्टेशन मास्टर इबरार अहमद ने बताया कि ट्रेनों क्यों लेट हो रही हैं, इसके बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। ट्रेनों का संचालन कंट्रोल से किया जाता है।