फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Land received after two years for eight Ayurvedic hospitals

Pratapgarh News: आठ आयुर्वेदिक अस्पतालों के लिए दो वर्ष बाद मिली जमीन

Fri, 25 Nov 2022 11:53 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Land received after two years for eight Ayurvedic hospitals
Land received after two years for eight Ayurvedic hospitals
जिले में आठ आयुर्वेदिक अस्पतालों के लिए खोजने पर भी जमीन नहीं मिल रही थी। लगातार पत्राचार के बाद भी राजस्व विभाग जमीन उपलब्ध नहीं करा पा रहा था। अब आठ ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने क्षेत्रों में आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए जमीन उपलब्ध करा दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही अस्पताल भवनों का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

जिले में आयुर्वेद एवं यूनानी को मिलाकर कुल 60 अस्पतालों का संचालन हो रहा है। इनमें से महज दस के पास ही अपना भवन है। आयुर्वेद विभाग दो वर्षों से अस्पताल भवनों के लिए जमीन उपलब्ध कराने को प्रयासरत रहे।
विज्ञापन

शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी चिकित्साधिकारियों को प्रधान के साथ समन्वय बनाकर जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। जिसके बाद आयुर्वेद के आठ चिकित्साधिकारियों ने अपने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व लेखपालों के साथ कई बार बैठक करते रहे। छीटपुर में जमीन उपलब्ध होते ही 25 बेड का अस्पताल तैयार करने की तैयारी प्रारंभ हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बहलोलपुर, आसपुर देवसरा, सिंगाही, नसीरपुर, सिटी, पूरे धनऊ व अंतू में भी जमीन के लिए संबंधित ने सहमति पत्र दे दिया है। हालांकि अभी राजस्व विभाग ने चिन्हित जमीन को आयुर्वेद अस्पताल के नाम पर दर्ज नहीं किया है। क्षेत्रीय एवं यूनानी आयुर्वेदिक अधिकारी सरोज शंकर राम ने बताया आठ अस्पतालों के लिए जमीन मिल गई है। जल्द ही वहां निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed