फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Land Conservation Department patchwork of millions !

भूमि संरक्षण विभाग में लाखों का घपला

Tue, 14 Apr 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Tue, 14 Apr 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
भूमि संरक्षण विभाग में लाखों रुपए के घपले का मामला प्रकाश में आया है। पोल खुलने के भय से कराए गए कार्यों के सत्यापन के लिए विभाग अधिकारियों को फाइलें नहीं उपलब्ध करा रहा। बार-बार सत्यापन के लिए मांगी गई सूचना व फाइल न दिए जाने से नाराज सीडीओ ने विभाग के अधिकारी पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


विगत वर्षों में भूमि संरक्षण विभाग ने तमाम तरह के काम कराए थे। सूत्रों के मुताबिक सारा काम मशीन से कराया गया, जबकि पैसे का भुगतान मजदूरों की मजदूरी के आधार पर किया गया। इस मामले की जानकारी डीएम अमृत त्रिपाठी को लग गई। उन्होंने जांच के लिए सीडीओ को निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने विभाग को पत्र भेजकर स्थलीय सत्यापन के लिए कराए गए कार्यों से संबंधित सारी सूचना व दस्तावेज तलब किया। भूमि संरक्षण विभाग के लोग दबी जुबान कहते हैं कि महकमे ने एक भी सूचना उन्हें नहीं दी।
विज्ञापन


इससे सत्यापन का काम नहीं हो सका। सीडीओ ने विभाग को दस्तावेज के लिए कई बार पत्र लिखा। फिर भी उन्हें सूचनाएं नहीं मिली। जिस पर सीडीओ ने भूमि संरक्षण अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा। कोई कार्रवाई न पर मुख्य विकास अधिकारी ने शासन को रिमाइंडर भेजा है। भूमि संरक्षण अधिकारी दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया घपले जैसी कोई बात नहीं है। सीडीओ ने विभागीय कार्यों की जांच के लिए पत्र शासन को लिखा है। यह बात मेरी जानकारी में है। मैं मेडिकल पर था। सीडीओ को सत्यापन के लिए सूचनाएं भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed