फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   lalai chhatt celebration in pratapgarh

छठ महरानी से बा इहै पुकार, सलामत रहे ललना हमार

Mon, 10 Aug 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
lalai chhatt celebration in pratapgarh
बेल्हा देवी धाम के समीप ललई छठ पर बेटों की दीर्घायु को पूजन करती महिलाएं। - फोटो : PRATAPGARH
ललही छठ पर्व पर महिलाओं ने कुंड बनाकर किया पूजन
विज्ञापन

महुआ, दही, तनी का चावल अर्पित कर मांगीं मन्नत
प्रतापगढ़। ललही छठ पर्व पर रविवार को महिलाओं ने छठ महारानी की विधि-विधान से पूजा की। कुंड बनाकर महुआ, दही, तनी का चावल आदि अर्पित कर मां से बेटे की सलामती का आशीर्वाद मांगा।
ललही छठ के पर्व को लेकर महिलाएं रविवार को सुबह से तैयारी में जुटी रहीं। सुबह घर के समीप कुंड बनाया। छठ महारानी की महिमा पर आधारित पारंपरिक गीत गाते हुए कुंड में जल भरा। इसके बाद ढाक की टहनियों एवं कुश के पौधे को कुंड पर पिंडी बनाकर स्थापित किया। इसके बाद आस-पास की महिलाओं को एकजुट कर छठ महारानी का विधि-विधान से पूजन शुरू किया।
विज्ञापन

इस दौरान महिलाओं ने भक्तिमय गीत भी गाए। महुआ, दही, तनी का चावल आदि अर्पित कर मां से बेटे की सलामती की मन्नतें मांगीं। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, विवेक नगर, दहिलामऊ, अष्टभुजानगर सहित सभी मुहल्लों में महिलाओं ने छठ महारानी का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान भक्तिमय गीत गूंजते रहे। गांवों में भी छठ महारानी के पूजन से माहौल भक्तिमय बना रहा। ज्योतिषाचार्य आलोक मिश्रा ने बताया कि छठ महारानी के पर्व का बहुत ही महात्म्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम के साथ पड़ोसी युवक ने किया कुकर्म
रानीगंज। रानीगंज थाना क्षेत्र के अवधानपुर गांव में पांच वर्षीय मासूम को तालाब पर ले जाकर पड़ोसी युवक ने कुकर्म किया। जानकारी होने पर परिजनों ने युवक के घर पर इसका उलाहना दिया तो वह मारपीट पर आमादा हो गया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed