फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lakhs stolen from three houses including a grocery merchant, case filed

Pratapgarh News: किराना व्यापारी समेत तीन घरों में लाखों की चोरी, मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from three houses including a grocery merchant, case filed
थाना क्षेत्र के मंडल भासौं गांव निवासी रामधन वैश्य घर किराने का व्यापार करते हैं। शुक्रवार की रात लगभग तीन बजे चोर सीढ़ी के सहारे खिड़की तोड़कर कमरे में घुस गए। कमरे में रखा बक्सा तोड़कर तीन लाख नकद व लाखों के आभूषण उठा ले गए। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार का कहना है कि फील्ड यूनिट द्वारा नमूना लिया गया है। घर के दोनों तरफ दीवार है, सीढ़ी खुली हुई है, दरवाजा नहीं लगा हुआ है, आखिर चोर कैसे कमरे आए। फिलहाल दो टीमें चोरों को पकड़ने के लिए लगाई गई है।
विज्ञापन

वहीं, थाना क्षेत्र के कमोली वीरभानपुर गांव निवासी ओमप्रकाश की दीवार काटकर चोर घर के अंदर घुसे और दो लाख के आभूषण व 12 हजार रुपये उठा ले गए। नकदी को निकालकर खाली बक्से को घर से दो सौ मीटर दूर खेत में फेंक दिया। इसके बाद चोरों ने उसके भाई मुकेश के घर को निशाना बनाया। चोर घर से एक लाख के गहने व 20 हजार की नकदी उठा ले गए। दोनों के परिजनों को सुबह चोरी की जानकारी हुई। ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed