फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kutcha house collapsed, five injured including couple due to being buried under debris

Pratapgarh News: कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबने से दंपती समेत पांच घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Kutcha house collapsed, five injured including couple due to being buried under debris
मिसिरपुर में शुक्रवार की रात कच्चा मकान ढह गया। जिसके मलबे में दबने से दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे लोगों को निकालकर उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन

मिसिरपुर निवासी नंदलाल शुक्रवार की रात खाना खाकर कच्चे मकान के भीतर सो रहे थे। बरसात के चलते कच्चे मकान में सीलन उतर आई थी। आधी रात कच्चे मकान की बड़ेर टूट गई। जिससे मकान भरभराकर गिर गया। मकान के नीचे सो रहे 28 वर्षीय नंदलाल प्रजापति, उनकी 26 वर्षीय पत्नी मधु देवी, सात वर्षीय बेटा अक्षया प्रजापति, तीन वर्षीय बेटा मुन्ना और पांच वर्षीय बेटी गुड्डन मलबे में दब गए। चीख पुकार व शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। प्रधान के पति सभी को उपचार के लिए सीएचसी ले गए। शनिवार को राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंचकर छानबीन कर लौट गई। कच्चा मकान गिरने से गृहस्थी भी दबकर बर्बाद हो गई। पीड़ित परिवार के पास सिर छिपाने की जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed