फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kunda police caught truck full of cattle

कुंडा पुलिस ने मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा

Mon, 18 Jan 2021 11:59 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Kunda police caught truck full of cattle
पुलिस ने रविवार रात मवेशियों से भरे ट्रक को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देेखकर भागने के चक्कर में अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। मौका पाकर चालक भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

कुंडा पुलिस को रविवार रात सूचना मिली कि हाईवे से मवेशियों से भरा ट्रक गुजरने वाला है। इस पर पुलिस कुंडा कोतवाली के तिरंगा ढाबा पर बाईपास के पास ट्रक का इंतजार करने लगी। सामने से आ रहे ट्रक के चालक ने पुलिस को देख रफ्तार बढ़ा दी।
विज्ञापन

हालांकि वह नियंत्रण खो बैठा और ट्रक डिवाइडर से जा टकराया। मौका पाकर चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। उसमें 29 मवेशी लदे थे। इनमें से सात मवेशियों की मौत हो चुकी थी, जबकि तीन घायल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह पुलिस ने मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें दफन करवा दिया। इसके साथ ही घायल मवेशियों का इलाज कराया। 19 मवेशियों को कोतवाली लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed