फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kuldeep assassination: Three suspects detained

कुलदीप हत्याकांड: आरोपियों को पकड़ने के लिए हवा में तीर चला रही पुलिस

Sat, 20 Jul 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep assassination: Three suspects detained
कुलदीप हत्याकांड: तीन संदिग्ध हिरासत में
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, एसटीएफ ने भी डाल रखा है डेरा
अमर उजाला ब्यूरो
रखहा। ग्राम विकास अधिकारी के बेटे कुलदीप के हत्यारोपियों तक पुलिस शुक्रवार को भी नहीं पहुंच सकी। तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए भी हत्यारोपियों तक पहुंचने के प्रयास में लगी है।
कंधई थाना क्षेत्र के देवलहा निवासी ग्राम विकास अधिकारी कमलाकांत पांडेय के बेटे कुलदीप की सोमवार रात परैया नाले के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक सवार बदमाश उसकी बुलेट भी लूट ले गए थे। हालांकि बाद में पास से ही बुलेट बरामद हो गई थी। पांच दिन बाद भी पुलिस इस मामले में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। जबकि सोमवार सुबह अधिवक्ता और शाम को सेक्रेटरी के पुत्र की हत्या के बाद शासन ने एसपी एस आनंद को हटाकर एसटीएफ लखनऊ के एसपी को जिले की कमान दी थी। सूत्रों की मानी जाए तो पुलिस रास्ते में पड़ने वाले पेट्रोलपंप की सीसीटीवी फूटेज और सर्विलांस के जरिए बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। हालांकि पेट्रोलपंप और बाजार में स्थित एक किराने की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरा में बदमाश कैद नहीं हुए हैं। इसको लेकर पुलिस भी परेशान है। पुलिस सूत्रों की मानी जाए तो देवलहा के तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसटीएफ ने डाला डेरा
कुलदीप के साथ ही अधिवक्ता ओम के हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रतापगढ़ पुलिस के साथ एसटीएफ लखनऊ और प्रयागराज ने जिले में डेरा डाल रखा है। संदिग्धों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी तक कुछ खास सफलता नहीं हासिल हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल लेने के बाद किराने की दुकान पर की थी खरीदारी
कुलदीप ने बेलखरनाथधाम में दर्शन करने के बाद घर लौटते समय दीवानगंज में पंप पर पेट्रोल लेने के बाद शीतलागंज बाजार में अपनी मां के साथ किराने की दुकान से खरीदारी भी की थी। पुलिस पेट्रोलपंप और किराने की दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। घटनास्थल के आसपास के लोगों के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया है। कुलदीप के पिता ग्राम विकास अधिकारी कमलाकांत पांडे ने बताया कि उसका किसी से कोई मतलब नहीं रहता था। वह अपने काम से काम रखता था। ऐसे में कुलदीप हत्या की गुत्थी उलाझ गई है। एएसपी पूर्वी दिनेश द्विवेद्वि ने बताया कि दर्जनभर से अधिक मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द हत्यारे पकड़े जाएंगे।

हर बार कार से जाता था दर्शन करने
कुलदीप अपने परिवार के साथ प्रत्येक सोमवार ओर शनिवार को बाबा बेलखरनाथ धाम दर्शन-पूजन करने के लिए कार से जाता था। न जाने उसे क्या सूझा कि सोमवार को वह बुलेट से अपनी मां के साथ दर्शन करने चला गया और इसी दिन उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed