{"_id":"574c898a4f1c1b6229109af3","slug":"kotedaar-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों का राशन हजम करने वाले कोटेदारों पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों का राशन हजम करने वाले कोटेदारों पर गिरेगी गाज
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 31 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
kotedaar news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी जिलाधिकारी और सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा है कि गरीबों का राशन हजम करने वाले कोटेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने ईमानदारी का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि गरीबों का हक मारने वालों को भगवान भी माफ नहीं करते हैं। पात्रों के शामिल करने और अपात्रों को बाहर करने के लिए चार जून से 12 जून के बीच अभियान चलाकर ग्राम पंचायतों में खुली बैठक कराकर लाभार्थियों की अंतिम सूची तैयार करने के निर्देश कोटेदारों को दिए।
सोमवार को जिले भर के कोटेदारों, ग्राम पंचायत अधिकारियों, बीडीओ और लेखपालों की बैठक पुलिस लाइन में हुई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन की योजनाओं की जानकारी देते हुए गरीबों को दो रुपये किग्रा गेहूं और तीन रुपये प्रति किग्रा चावल देने की जानकारी दी गई। प्रभारी जिलाधिकारी और सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में 79.56 प्रतिशत और शहरी इलाकों में 64.43 प्रतिशत लोगों को योजना से आच्छादित करना है। उन्होंने कहा कि प्रयास यह होना चाहिए कि कोई भी पात्र परिवार से योजना से वंचित नहीं होना चाहिए और अपात्र योजना में शामिल नहीं होना चाहिए।
उन्होंने चार जून से बारह जून तक दो चरणों में जिले 17 विकास खंडों के 1255 ग्राम पंचायतों में खुली बैठक कराकर लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक करने को कहा है। प्रभारी जिलाधिकारी ने प्रमुख सचिव का वह पत्र भी कोटेदारों को दिखाया, जिसमें साफ कहा गया था, कि गरीबों का राशन हजम करने वाले कोटेदारों पर किसी पर दशा में बख्शा न जाए। इसके पूर्व एआरओ सतीश मिश्र ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए योजना की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डीजीसी विवेक उपाध्याय ने किया। इस मौके पर एएसपी नीरज पांडेय, एसडीएम सदर शशिभूषण राय, पीडी एसपी सिंह, डीडीओ रमाकांत तिवारी, डीसी मनरेगा जर्नादन यादव, खुशबू श्रीवास्तव, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।