{"_id":"656214c701a01a3f9e0a328c","slug":"kote-shop-suspended-due-to-irregularities-pratapgarh-news-c-3-1-ald1021-267894-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अनियमितता मिलने पर निलंबित हुई कोटे की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अनियमितता मिलने पर निलंबित हुई कोटे की दुकान
Sat, 25 Nov 2023 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 25 Nov 2023 09:07 PM IST
विज्ञापन
राशन वितरण में अनियमितता, कम तौल सहित कार्डधारकों से दुर्व्यवहार करने के मामले में कोटेदार का अनुबंध पत्र निरस्त करते हुए दुकान को दूसरी ग्राम सभा से संबद्ध कर दिया गया है। एसडीएम कुंडा से ग्रामीणों ने बाबागंज ब्लाक के भरतगढ़ ग्राम पंचायत कोटेदार बृजेश चंद्र के खिलाफ राशन वितरण में अनियमितता करने और कार्डधारकों से दुर्व्यवहार की शिकायत की थी।
इस पर आपूर्ति निरीक्षक, कुंडा जांच के लिए दुकान पर पहुंचे तो कोटेदार दुकान बंद कर गायब हो गया। उन्होंने कार्डधारकों का बयान लिया तो उन्होंने कोटेदार पर कम राशन देने और दुर्व्यवहार समेत विभिन्न आरोप लगाए। इस पर उन्होंने कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेजा। डीएम के निर्देश पर कोटेदार बृजेश चंद्र की दुकान का अनुबंध पत्र निरस्त करते हुए दुकान ग्राम पंचायत, धनगढ़ के कोटेदार से संबद्ध कर दी गई। संवाद