फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kotdars will not be able to reduce the rate, the rate will be linked to the e-pass machine.

Pratapgarh News: कोटेदार नहीं कर पाएंगे घटतौली, ई-पाॅस मशीन से लिंक होगा कांटा

Thu, 11 Jan 2024 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 11 Jan 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Kotdars will not be able to reduce the rate, the rate will be linked to the e-pass machine.
सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर अब घटतौली नहीं हो सकेगी। शासन ने इसके लिए ई-पॉस मशीन से कांटा(इलेक्ट्रानिक तराजू) लिंक करने की तैयारी कर ली है। योजना के तहत जिले की सभी 1365 कंट्रोल की दुकानों पर ई-कांटा लिंक ई-पाॅस मशीन लगाई जाएंगी। तहसील स्तर पर एसडीएम की देखरेख में मशीनों को लगाने और चलाने का प्रशिक्षण कोटेदारों को दिया जाएगा। विभाग कोटेदारों से पुरानी ई-पॉस मशीन को जमा कराएगा।
विज्ञापन



जिले में 1365 कंट्रोल की दुकानें संचालित हैं। जिनसे प्रतिमाह छह लाख 78 हजार 503 राशनकार्ड धारकों को राशन दिया जाता है। अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को प्रति कार्ड 35 किग्रा और पात्र गृहस्थी वाले राशनकार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किग्रा राशन दिया जाता है। राशन वितरण में घटतौली की लगातार शिकायतें आ रही थीं।
विज्ञापन

मामला शासन तक पहुंचा तो कोटेदारों के इस खेल पर नकेल लगाने के लिए ई-पॉस मशीन बदली जा रही है। अब दुकानदारों को नई ई-पॉस मशीन के साथ ई-कांटा भी दिया जाएगा, जो ई-पाॅस मशीन से लिंक होगा। इससे कार्डधारक के अंगूठा लगाते ही ई-कॉटा में विवरण पहुंच जाएगा और पूरा राशन देने पर ही ई-पॉस मशीन वितरण और पावती का विवरण खारिज करेगी। शासन का मानना है कि इस नई व्यवस्था से कोटेदार घटतौली नहीं कर सकेंगें और कार्डधारकों को पूरा राशन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोटेदारों के यहां मशीन और कांट स्थापित करने के लिए एक कार्यदायी संस्था को जिम्मेदारी दी गई है। जो फरवरी तक सभी दुकानों पर मशीन और कांटा लगा देगी। नई ई-पॉस मशीन और लिंक कांटा के माध्यम से मार्च महीने का राशन दिया जाएगा।



एक यूनिट पर पांच किग्रा का मानक, आरोप है कि चार किग्रा मिलता है राशन
जिले के उपभोक्ताओं की यह आम शिकायत होती है कि कोटेदार घटतौली कर रहा है। पात्र गृहस्थी योजना के तहत एक यूनिट पर पांच किग्रा राशन देने का मानक है, मगर अधिकतर कोटेदार एक यूनिट पर चार किग्रा ही राशन देते हैं। अंत्योदय राशन का़र्डधारकों को एक राशनकार्ड पर 35 किग्रा राशन निश्चित है, मगर उन्हें 30 किग्रा ही राशन मिलता था। यह शिकायत शासन स्तर पर पर पहुंची थी।





कोटेदारों को नई ई-पॉस मशीन मिलेगी, कांटा इलेक्ट्रानिक होगा और ई- पॉस मशीन से लिंक होगा। कार्डधारकों को पूरी मात्रा में राशन देने पर ही मशीन लाभार्थी को पूरी मात्रा में राशन मिलने की पुष्टि करेगी।

पंकज सिंह,एआरओ,जिला आपूर्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed