फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   kisan news

फसल बर्बादी से परेशान किसान ने जहर खाकर दी जान

Thu, 23 Apr 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Thu, 23 Apr 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
kisan news
मड़ाई के दौरान गेहूं के दाने काले और कम पैदावार देखकर परेशान सदर तहसील के भदौसी गांव के किसान रामआधार सिंह (55) ने जहर खाकर जान दे दी। इसकी जानकारी होने पर प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। भागकर अफसर उसके घर पहुंचे। उसकी मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। उसने तीस हजार रुपये साहूकार से कर्ज लेकर गेहूं की खेती की थी।
विज्ञापन


सदर तहसील के अंतू थाना क्षेत्र के भदौसी गांव निवासी रामआधार सिंह (55) के पास सात बीघा जमीन है। चार बीघे खेत में उसने गेहूं की बुवाई की थी। 14 अप्रैल को मड़ाई कराई तो मात्र दो बोरी गेहूं निकला। इससे परेशान होकर उसने कीटनाशक निगल लिया। हालांकि समय रहते इलाज होने से उसकी जान बच गई।
विज्ञापन


मंगलवार की रात फिर रामआधार गेहूं की मड़ाई करा रहा था। इस बार भी उसे मात्र पांच बोरी अनाज मिला। इससे वह सुधबुध खो बैठा। निराश रामआधार ने बुधवार को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक देखकर डॉक्टराें ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। गुरुवार को इलाज के दौरान एसआरएन में रामआधार की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजन बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भदौसी निवासी रामआधार खेती कर अपना व परिवार का खर्च चलता था। उसके तीन बेटे व तीन बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी कर चुका था। बड़ा बेटा दोनों पैरों से विकलांग है। रामआधार ने गांव के ही एक व्यक्ति से कर्ज लेकर गेहूं की बुवाई की थी। सोचा था कि फसल होने पर उसे बेचकर कर्ज चुका देगा। फसल कम होने से वह परेशान था। कर्ज चुकाने की चिंता उसे खाए जा रही थी। जितनी पैदावार हुई थी, उससे उसके परिवार की दो जून की रोटी भी नहीं पूरी हो सकती थी। इससे परेशान होकर उसने 14 अप्रैल को जहर खा लिया था। हालांकि वह बच गया। लेकिन बुधवार को दूसरी बार जहर खाने पर उसकी हालत बिगड़ गई। काफी प्रयास के बाद भी डॉक्टर उसे नहीं बचा सके। रामआधार की पत्नी अनीता, बेटा विवेक (25), अनुभव (17), अविनाश (17)  व बेटी रंगोली, रीता, पूजा का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed