{"_id":"6670a4e0f61e55cc0d0fee6b","slug":"killer-of-lai-chana-seller-arrested-knife-and-blood-stained-clothes-found-in-verandahkiller-of-lai-chana-seller-arrested-knife-and-blood-stained-clothes-found-in-verandah-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-119002-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: लाई-चना विक्रेता के हत्यारे गिरफ्तार चाकू और खून से सने कपड़े बरामदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: लाई-चना विक्रेता के हत्यारे गिरफ्तार चाकू और खून से सने कपड़े बरामदा
Tue, 18 Jun 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 18 Jun 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
लालगंज। बहन को भगा ले जाने के ताने से तंग आकर भाई ने रिश्तेदार के साथ मिलकर लाई चना विक्रेता किशोर की गला रेतकर हत्या की थी।
पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, बाइक व खून से सना कपड़ा बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
उदयपुर थाना के सेमरा निवासी अखिलेश गुप्ता का 17 वर्षीय पुत्र अजय कुमार गुप्ता बीती 13 जून को कुंभीआईमा बाजार में लाई-चना बेचने गया था। रात नौ बजे उसका रक्तरंजित शव पूरे भगवत गांव के समीप जंगल में मिला था।
मामले में पिता ने गांव के विशाल सरोज समेत अज्ञात के खिलाफ हत्याकांड में शामिल होने की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया था। उदयपुर पुलिस ने चार दिन बाद हत्याकांड का खुलासा करते हुए केस में नामजद आरोपी सेमरा निवासी विशाल सरोज और उसके रिश्तेदार अमेठी के जायस थाना के बेहटा पूरे भठ्ठी निवासी दिलीप पासी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानेदही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से लतपथ कपड़े, बाइक व मोबाइल फोन बरामद हुआ।
विज्ञापन
हत्याकांड का खुलासा करते हुए सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि विशाल सरोज की बहन को तीन साल पहले मृतक लाई-चना विक्रेता अजय कुमार गुप्ता का चेचेरा भाई बहला ले गया था। गांव में आए दिन किसी ने किसी बात पर विशाल सरोज को मृतक इसी बात का ताना देता रहता था।
शर्मिंदगी से बचने के लिए विशाल ने हत्या की योजना बनाई। 13 जून को उसने अपने रिश्तेदार दिलीप पासी के साथ मिलकर लाई चना बेचकर लौट रहे अजय गुप्ता को जबरन बाइक पर बैठा लिया। पूरे भगवत गांव के जंगल में ले जाकर गला रेतकर हत्या कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले थे। उदयपुर एसओ राधेबाबू ने बताया कि मंगलवार को गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।