फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Khemaipur's youth died in Noida, chaos

Pratapgarh News: खेमईपुर के युवक की नोएडा में मौत, कोहराम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 09:01 PM IST
विज्ञापन
Khemaipur's youth died in Noida, chaos
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानीगंज। खेमईपुर के रहने वाले अतुल सिंह उर्फ शुभम की नोएडा में संदिग्ध दशा में मौत हो गई। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। सूरत से पिता के आने के बाद शव का अंतिम संस्कार हुआ।

रानीगंज के खेमईपुर निवासी सूर्यभान सिंह सूरत में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं। उसका बड़ा बेटा अतुल सिंह उर्फ शुभम आठ वर्ष से नोएडा में रिश्तेदार के घर पर रहकर कपड़े की कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर काम करता था। दस दिन पहले रिश्तेदार बच्चों की छुट्टी होने पर गांव आ गया था। अतुल मकान में अकेला था। मंगलवार की सुबह नोएडा जाने के लिए ट्रेन पकड़ने से पहले रिश्तेदार अतुल को फोन कर रहा था, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। इससे रिश्तेदार ने पड़ोस के लाेगों से संपर्क किया। एक पड़ोसी जब वहां पहुंचा तो पता चला कि अतुल कमरे में मृत पड़ा है। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की देर रात शव घर पहुंचा। बुधवार को सूरत से पिता के पहुंचने पर शव का अंतिम संस्कार हो सका। मृतक से एक छोटा भाई अंकित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed