Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Keshav Maurya lashes out at Akhilesh Yadav, says—he didn't use to visit temples, but now he has started listen

यूपी : अखिलेश यादव पर बरसे केशव मौर्य, बोले- पहले मंदिर नहीं जाते थे, अब कथा सुनने लगे

Thu, 19 Nov 2026 08:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Nov 2026 08:12 PM IST
सार

कुंडा की रामकथा में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर सियासी तीर चलाए। बोले- पहले मंदिर नहीं जाते थे, कथा नहीं सुनते थे, अब मंदिर भी जाने लगे और कथा भी सुनने लगे हैं। कथा को राजनीतिक मंच बताने वालों को आंखों और दिमाग की जांच कराने की नसीहत भी दे डाली। आजम खां को जमानत मिलने पर सपा के रुख को लेकर भी निशाना साधा।

विज्ञापन
Keshav Maurya lashes out at Akhilesh Yadav, says—he didn't use to visit temples, but now he has started listen
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पहले मंदिर नहीं जाते थे, अब जाने लगे हैं। पहले कथा नहीं सुनते थे, अब कथा सुनने लगे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव भी कथा कराएं।

विज्ञापन

 

केशव मौर्य बृहस्पतिवार को कुंडा में आयोजित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा में शामिल होने पहुंचे थे। यहां उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद लिया। इसके बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि कथा को राजनीतिक मंच बताना दृष्टिदोष है। आंखों और दिमाग की जांच करानी चाहिए। आंखों में भरा कचरा साफ कराना चाहिए। उन्होंने सपा पर तुष्टीकरण, जातिवाद, परिवारवाद, गुंडागर्दी और अपराध को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आजम खां को जमानत मिलने पर भी साधा निशाना

डिप्टी सीएम ने सपा नेता आजम खां को जमानत मिलने के बाद सपा के रुख पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत माता को डायन और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को भूमाफिया कहने वाले मोहम्मद आजम खां को जमानत मिलने पर सपा के लोग दिवाली मनाएंगे।

 

अदिति सिंह ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद
 

रामकथा स्थल पर केशव प्रसाद मौर्य ने कई नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान रायबरेली सदर की विधायक अदिति सिंह भी उनसे मिलीं। उन्होंने डिप्टी सीएम के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

Trending Videos

प्रतापगढ़ पहुंचे डिप्टी सीएम ने दिया बयान, सियासी गलियारे में मची खलबली

डिप्टी सीएम ने कहा कि रामकथा का आज आखिरी दिन है। उन्होंने कथा की तारीफ की। कहा कि कथा में उमड़ा जन सैलाब बता रहा है कि यह कथा नहीं, बल्कि श्रीराम महाकुंभ है। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि अयोध्या मत जाइए, रामभक्त गुस्से में है। मथुरा जाकर ईदगाह पर भगवान कृष्ण का मंदिर बनें। इसकी अगुवाई करिए। कहा कि यह कथा नहीं, श्रीराम महाकुंभ है। कथा के भव्य आयोजन पर राजा भइया को बधाई दी।

कहा कि सनातन को ताकत देने के लिए ऐसे आयोजनों की जरूरत है। यह आयोजन संपन्न हुआ, हम सभी को इस पर गर्व है। डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने पाकिस्तान को अलग देश बनवा दिया, लेकिन वहां रहने वाले हिंदुओं की कभी चिंता नही की। कहा कि आज जो लोग पाकिस्तान छोड़कर भारत आ रहे हैं, उनका हम स्वागत करते हैं। हिंदू, सिख और बौद्ध समुदाय के लोगों का भारत में स्वागत है।

उन्होंने कहा कि अगर मुस्लिम घुस पैठिए आएंगे तो उन्हें देश से बाहर करेंगे या पकड़कर बंद कर देंगे। कहा कि हमने भी कथा कराई है। इसमें कोई रोक नहीं है। सभी को भारतीय संस्कृति से जुड़ना चाहिए। कथाओं को राजनीतिक मंच बनाए जाने के सवाल पर कहा कि यह विपक्ष का नेत्र दोष है। आंखों और दिमाग की जांच कराएं और दिमाग में भरा कचरा निकालें। पुलिस लाइन के बाद डिप्टी सीएम ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उसके बाद पूर्व सांसद संगमलाल गुप्ता के आवास कटरा मेदनीगंज पहुंचे। वहां से हेलीकाप्टर से कथास्थल बेंती पहुंचे।

आजम की जमानत पर दिवाली बनाने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि अपराध, दंगा और जातिवाद करने वाले और डॉ. भीमराव अंबेडकर को भूमाफिया कहने वाले आजम खान को जेल से जमानत मिलने पर दिवाली मनाने वालों को देश बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या नहीं, मथुरा जाना चाहिए। कहा कि जब हिंदुस्तान और उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के साथ खड़ी हुई तो राहुल गांधी और अखिलेश यादव मंदिरों में माथा टेकने को मजबूर हुए।

उन्होंने अखिलेश यादव की बात करते हुए कहा कि अयोध्या जाकर रामभक्तों की भावनाओं को आहत न करें। रामभक्त उनसे नाराज है। कहा कि अखिलेश यादव हिंदुओं और राम-कृष्ण भक्तों के विरोधी है। अयोध्या जाकर नाटक कर सकते हैं।

2027 में भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से आएगी

डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता विपक्ष के राजनीतिक प्रयासों में नहीं आने वाली है। 2027 में भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed