{"_id":"f951378abe49f76f85d6ad25d4e92b95","slug":"kaushambi-news-hindi-news-605","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय प्रताप बने निर्विरोध विधान परिषद सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय प्रताप बने निर्विरोध विधान परिषद सदस्य
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को केवल सपा
विज्ञापन
प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी ने ही नामांकन किया। दूसरे दलों से
नामांकन पत्र खरीदने वालों ने पर्चा दाखिल करने से दूरी बनाए रखी। इसके
चलते गोपालजी निर्विरोध एमएलसी बन गए। उनके निर्वाचन की अधिकृत घोषणा 18
फरवरी को होगी।
विधान परिषद सदस्य के लिए ग्राम्य विकास संस्थान अफीम कोठी में सोमवार को नामांकन करने का अंतिम दिन था। इसके लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया, पूर्व मंत्री व रानीगंज विधायक शिवाकांत ओझा, पट्टी विधायक रामसिंह के साथ सपा के घोषित प्रत्याशी व निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी दोपहर बारह बजे नामांकन करने पहुंचे। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी पुनीत शुक्ला के समक्ष तीन सेटों में अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद सभी लोग वापस हो लिए।
इस मौके पर बाबागंज विधायक विनोद सरोज, प्रमुख कुंडा संतोष सिंह, पंकज सिंह, बबलू सिंह, दिनेश सिंह डगैता, तूफान सिंह, अनिल कुमार लाल साहब, मुक्कू ओझा, आरिफ खान, मोहम्मद जलील, मैसाद अहमद समेत समर्थक मौजूद रहे। नामांकन के अंतिम दिन तीन बजे तक नामांकन पत्र खरीदने वाले भी परचा दाखिल करने नहीं पहुंचे। केवल सपा प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह के अकेले नामांकन करने के चलते उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। हालांकि इसकी अधिकृत घोषणा 18 फरवरी को होगी। निर्वाचन अधिकारी पुनीत शुक्ला ने बताया कि 16 व 17 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच व वापसी की तिथि के बाद ही सपा प्रत्याशी को निर्विरोध एमएलसी का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।