फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kaushambi Lok Sabha seat: Shah will clear the way to Delhi from Kunda and Babaganj,

कौशाम्बी लोकसभा सीट : कुंडा और बाबागंज से दिल्ली का रास्ता साफ करेंगे शाह, राजाभैया का रुख स्पष्ट नहीं

Sun, 12 May 2024 12:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 May 2024 12:11 PM IST
सार

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया का इस क्षेत्र में प्रभाव है। दोनों विधायक उन्हीं के है। उन्हें साधना भी भाजपा जरूरी समझ रही है। क्योंकि टिकट के बंटवारे के बाद वह नाराज चल रहे थे।

विज्ञापन
Kaushambi Lok Sabha seat: Shah will clear the way to Delhi from Kunda and Babaganj,
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कौशाम्बी लोकसभा सीट के लिए कुंडा और बाबागंज विधानसभा क्षेत्र भाजपा की राह में रोड़ा अटका सकते हैं। भले ही भाजपा प्रत्याशी पिछले चुनावों में जीत गए हों, लेकिन यहां से कम वोट मिले थे। इसलिए पार्टी प्रंबधन ने इस बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के हीरागंज में रखी।

विज्ञापन

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया का इस क्षेत्र में प्रभाव है। दोनों विधायक उन्हीं के है। उन्हें साधना भी भाजपा जरूरी समझ रही है। क्योंकि टिकट के बंटवारे के बाद वह नाराज चल रहे थे। लेकिन पिछले दिनों राजा भैया और अमित शाह की मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वे कुछ नरम पड़े हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने रुख स्पष्ट नहीं किया है।

विज्ञापन


आंकड़ों पर गौर करें तो कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र की पांच सीटों में से कुंडा और बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 6.88 लाख से अधिक मतदाता हैं। इसमें भी दलित मतदाताओं का वोट सर्वाधिक है। इसके बाद दूसरे नंबर पर ओबीसी वर्ग के मतदाता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभावार - पुरुष मतादाता - महिला मतदाता

बाबागंज - 1,72,628             - 1,52,365

कुंडा            - 1,92,783             - 1,70,468

कुल मतदाता - 3,65,411             - 3,22,833
 

नुक्कड़ सभाएं कर रही भाजपा

भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर न्याय पंचायतवार नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। शाह की सभा के ठीक पहले उन्होंने राजा भैया के गढ़ बेंती में नुक्कड़ सभा की। अगली सभा पूर्व सांसद रत्ना सिंह के क्षेत्र कालाकांकर में होगी है।एक दिन में औसतन तीन नुक्कड़ सभा और एक बड़ी सभा की जा रही है। तकरीबन 40 से अधिक नुक्कड़ सभाओं की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed