फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kashi Express canceled

Pratapgarh News: काशी निरस्त, पद्मावत में बढ़ी भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Kashi Express canceled
कोहर के कारण काशी विश्वनाथ शुक्रवार को निरस्त रही। इसके चलते पद्मावत एक्सप्रेस में अचानक भीड़ बढ़ गई। कई ट्रेनों के विलंब होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

वाराणसी से दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त रही। इससे पद्मावत एक्सप्रेस में एकाएक भीड़ बढ़ गई। यात्रियों को ट्रेन में सवार होने के लिए धक्का मुक्की करनी पड़ी। उधर, ठंड और कोहरा के कारण जनता एक्सप्रेस दो घंटे तो पंजाबमेल तीन घंटे की देरी से आई। वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक घंटे लेट रही। लखनऊ से प्रयागराज संगम जाने वाली पीआरएल पैसेंजर पौने दो घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। वाराणसी से प्रतापगढ़ आने वाली वीपीएल पैसेजर ट्रेन आधे घंटे लेट रही।
विज्ञापन



ठंड के चलते घट गई कानपुर इंटरसिटी की आय
कड़ाके की ठंड से कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की आय कम हो गई। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि इन दिनों ट्रेन खाली जा रही है। जबकि गर्मी में इस ट्रेन से लोग खड़े होकर सफर तय करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर को जाने वाली इंटर सिटी एक्सप्रेस सुबह 3.55 बजे रवाना होती है। गर्मी के दिनों में इस ट्रेन से लोग लखनऊ और कानपुर तक का सफर तय करते हैं। अनुकूल मौसम में प्रतापगढ़ जंक्शन की 50 हजार की आय प्रतिदिन होती है। मगर ठंड के दिनों में यह आय घटकर 20 हजार रह गई है। ठंड अधिक होने से इस ट्रेन से बहुत कम लोग सफर तय कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed