फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kalash Yatra today, flower shower from helicopter

Pratapgarh News: कलश यात्रा आज, हेलिकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra today, flower shower from helicopter
विकासखंड कुंडा के परानूपुर में श्रीराम कथा के पूर्व शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा होगी। शनिवार से राजन महाराज श्रीराम कथा सुनाएंगे। भीड़ के लिए पुलिस-प्रशासन भी सतर्क है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कथा स्थल का निरीक्षण किया। पंडाल में बने मंच, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग स्थल, विद्युत प्रबंधन, एंबुलेंस, बैरिकेडिंग और अग्निशमन की व्यवस्था सहित सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया। कथा संरक्षक कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की ओर से एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन डॉ. केएन ओझा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। आयोजक आनंद पांडेय ने बताया कि कथा में हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed