फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kaif was killed to take revenge on old Ranjish

Pratapgarh News: पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए हुई थी कैफ की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Kaif was killed to take revenge on old Ranjish
छात्र कैफ की हरकत से आजिज आए पड़ोस के दो लोगों ने उसकी हत्या कर बदला लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने योजना बनाकर हत्या करने की बात स्वीकार की। स्वॉट और पुलिस टीम ने आरोपियों को बकुलाही नदी पुलिया के पास से गिरफ्तार जेल भेज दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद किया है। जेठवारा थाना क्षेत्र के महमूद सराय महासिंह निवासी स्नातक छात्र हसन उर्फ कैफ 11 जनवरी को दूध लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में हमलावर धारदार हथियार से हत्या कर शव सरसों के खेत में छोड़कर भाग निकले थे।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी स्वाॅट और पुलिस टीम ने सोमवार को महमूद सराय के रहने वाले हत्यारोपी प्रिंस पटेल और एक बाल अपचारी को बकुलाही नदी पुल से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक स्टील और लोहे की रॉड व मोबाइल बरामद किया। घटनास्थल से आरोपियों का जूता और चप्पल भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कैफ की हरकत से आजिज आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लड़कों के सामने जलील करने के साथ कैफ उनको मारता-पीटता था। उनके पिता को गहरू कहकर चिढ़ाता भी था। उसकी हरकतों से तंग आकर आरोपियों ने हत्या की योजना बनाई।

बाइक सवार हमलावरों ने सॉकर और रॉड से हमला कर छात्र को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के लिए आरोपियों ने माफी भी मांगी है। स्वाट टीम प्रभारी सुनील यादव और जेठवारा थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने हमराहियों के साथ आरोपियों को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed