{"_id":"60ca3fcb8ebc3e348c5ea3c4","slug":"journalist-sulabh-srivastava-death-case-the-statement-of-two-laborers-and-a-journalist-eyewitnesses-of-the-incident-recorded","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव मौत मामला : घटना के चश्मदीद दो मजदूरों और एक पत्रकार का बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव मौत मामला : घटना के चश्मदीद दो मजदूरों और एक पत्रकार का बयान दर्ज
Wed, 16 Jun 2021 11:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव (फाइल फोटो)।
- फोटो : prayagraj
टीवी पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की मौत की जांच कर रही टीम ने बुधवार को घटना के चश्मदीद दो मजदूरों और एक पत्रकार का कोर्ट में बयान दर्ज कराया। लालगंज से लेकर सुखपालनगर तक सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज से यह साफ हो जाएगा कि कोई उनका पीछा तो नहीं कर रहा था।
नगर कोतवाली के पश्चिमी सहोदरपुर निवासी पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की मौत की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर की आठ सदस्यीय गठित टीम ने बुधवार को घटना के चश्मदीद बताए जा रहे दो मजदूरों को कोतवाली लाकर उनका बयान दर्ज किया। इसके अलावा सुलभ के साथी पत्रकार से भी पूछताछ करने के बाद उनका बयान दर्ज किया। इसके बाद पत्रकार संग दोनों मजदूरों का कोर्ट में बयान दर्ज कराया। जांच टीम ने लालगंज से सुखपालनगर तक हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
दस स्थानों पर मिले फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मोबाइल की सीडीआर को देखने के बाद पुलिस कुछ लोगों को बृहस्पतिवार के दिन बुलाने की तैयारी में है। ताकि घटना का कोई क्लू मिल सके। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि उनके द्वारा गठित टीम हर बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। अभी तक की जांच में सुलभ की मौत दुर्घटना में होने की बात सामने आ रही है। फिर भी वह अपने स्तर से सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
रात में सुलभ से कई लोगों की होती थी लंबी बातचीत, होगी पूछताछ
पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की मौत के मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम ने सीडीआर मिलने के बाद बातचीत करने वाले लोगों को खंगालना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार सीडीआर देखने पर यह पता चला है कि अक्सर सुलभ रात में काफी देर तक कुछ लोगों से लंबी बातें करते रहते थे। ऐसे लोगों की कुंडली तैयार की जा रही है। ऐसे लोगों को किसी भी दिन पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
शराब माफिया से भी हुई है सुलभ की बातचीत
सुलभ के मोबाइल की सीडीआर खंगालने के बाद फरार चल रहे एक शराब माफिया से भी बातचीत करने की बात सामने आ रही है। काफी देर तक सुलभ की उससे बातचीत हुई है। हालांकि अब वह नंबर बंद जा रहा है। यह संभावना जताई जा रही है कि हो सकता है वह अपना पक्ष रखने के लिए सुलभ से फोन पर बातचीत किया हो। हालांकि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है।