फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Jogapur road to sewage water made ??pond

नाले के पानी से जोगापुर सड़क बनी तालाब

Sat, 02 May 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sat, 02 May 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
Jogapur road to sewage water made ??pond
प्रतापगढ़। इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग जोगापुर की हालत बदहाल हो गई है। पहले जर्जर सड़क पर चलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा था। अब नाले का पानी भर जाने से सड़क तालाब बन गई है।
विज्ञापन


भंगवा चुंगी से भूपियामऊ तक जाने वाली सड़क पर चलना अब आसान नहीं। प्रशासन की लापरवाही की मार झेल रही यह सड़क काफी दिनों से जर्जर हालात में थी। इन दिनों मार्ग चौड़ीकरण के चलते खुदाई से निकाली गई मिट्टी को नाले में डाल दिया गया है। जिससे नाले का गंदा पानी सड़क पर भर गया है।
विज्ञापन


ऐसे में बस के अलावा अन्य वाहनों से सफर करने वाले लोग जोगापुर सड़क से गुजरते समय हिचकोले खाने को मजबूर हैं। वहीं वाहनों के गड्ढ़े में फंस जाने से घंटों जाम की स्थिति बन जाती है। इन दिनों गर्मी के मौसम  में जाम लग जाने से लोगों को काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है। रात के समय सफर करते समय हादसा होने की आशंका बनी रहती है। पानी भर जाने के कारण सड़कों पर गहरे गड्ढ़े बनते जा रहे हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा होने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed