फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   jewelery and cash worth lakhs from a bullion trader after terrorizing him with a pistol and ran away while fir

Pratapgarh : तमंचे से आतंकित कर सराफा कारोबारी के लाखों के आभूषण और नकदी की लूट, फायरिंग करते हुए भागे

Thu, 13 Jun 2024 10:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Jun 2024 10:39 PM IST
सार

सुल्तानपुर जिले के रहने वाले महेंद्र कसौधन मदाफरपुर बाजार में सराफा का दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद करके घर जा रहे थे। वह कुछ दूर पर अकारीपट्टी गांव के पास पहुंचे थे कि दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवर टेक करके रोक लिया।

विज्ञापन
jewelery and cash worth lakhs from a bullion trader after terrorizing him with a pistol and ran away while fir
सराफा कारोबारी से लूट के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के अकारीपट्टी गांव में दो बाइक पर सवार चार लुटेरों ने तमंचे से आतंकित कर सराफा कारोबारी से लाखों के सोने के आभूषण व 35 हजार रुपये नकद लूट ले गए। जाते समय बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दहशत पैदा करने का प्रयास किया। घटना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


सुल्तानपुर जिले के रहने वाले महेंद्र कसौधन मदाफरपुर बाजार में सराफा का दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद करके घर जा रहे थे। वह कुछ दूर पर अकारीपट्टी गांव के पास पहुंचे थे कि दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवर टेक करके रोक लिया। बदमाश उनका बैग छीनने लगे। न देने पर तमंचे से फायर कर दिया, लेकिन गोली बगल से गुजर गई। इसके बाद बदमाश कनपटी पर तमंचा सटाकर बैग छीन लिए और हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। भुक्तभोगी के अनुसार दो बदमाश चेहरे पर मास्क लगाए थे जबकि दो ने गले में भगवा रंग का गमछा लपेटा हुआ था।
विज्ञापन


बैग में 100 ग्राम सोने और साढ़े तीन किलोग्राम चांदी के आभूषण के साथ 35 हजार रुपये नकद थे। बदमाशों ने भागते समय तमंचे से हवाई फायरिंग की। सूचना के घंटे भर बाद पुलिस मोौके पर पहुंची। सीओ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed