फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Jethwaara police arrest Mustafa

अधिवक्ता का हत्यारोपी मुस्तफा चढ़ा पुलिस के हत्थे

Tue, 06 Aug 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Jethwaara police arrest Mustafa
crime
अधिवक्ता ओम मिश्र हत्याकांड के फरार नामजद आरोपी मुस्तफा को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पिता को पुलिस ने हिरासत में लेकर दबाव बनाया। जिसके पुलिस उसके ठिकाने तक पहुंच गई। पुलिस शूटरों की तलाश में पसीना बहा रही है। मुस्तफा पर ही लोकसभा चुनाव कराने जा रहे दरोगा राम बहादुर की पिस्टल लूटने का आरोप है। हालांकि पुलिस अभी गिरफ्तारी से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

महेशगंज के कलिकापुर निवासी अधिवक्ता ओम मिश्र की 15 जुलाई को जेठवारा के सोनपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद मृतक अधिवक्ता के भाई ने बेलाही के रहने वाले समीर, मुस्तफा, महेंद्र व रऊफ समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों को पकड़ने के लिए एसटीएफ प्रयागराज के अलावा जेठवारा पुलिस लगी हुई थी। जेठवारा पुलिस ने पिछले दिनों आरोपी रऊफ और प्रधान पुत्र महेंद्र को जेल भेज दिया। पूछताछ में उनसे कोई कामयाबी नहीं मिली। फरार समीर को अजगरा के पास से एक सप्ताह पहले एसटीएफ ने उस वक्त दबोच लिया। जब वह जेठवारा पुलिस के पास सरेंडर के लिए जा रहा था। हालांकि अभी तक समीर को हिरासत में लेेने से एसटीएफ इनकार कर रही है। फरार चल रहे मुस्तफा के ऊपर लोकसभा चुनाव कराने जा रहे दरोगा राम बहादुर की पिस्टल लूटने का आरोप भी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो हत्या में नामजद आरोपी मुस्तफा भी एसटीएफ के संपर्क में था। एसटीएफ शूटरों को पकड़ने के बाद उसे सामने लाना चाहती थी। ऐसे में रविवार की रात जेठवारा पुलिस ने मकई से मुस्तफा के पिता को उठा लिया। उससे पूछताछ करते हुए पुलिस मुस्तफा के छिपे होने के ठिकाने तक पहुंच गई। पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उसे अज्ञात स्थान पर ले जाकर पूछताछ कर रही है। एसओ जेठवारा ने बताया कि अभी मुस्तफा की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed