फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Jansatta dal leader died in road accident at Dahilamau

सड़क हादसे में जनसत्ता दल के युवा नेता की मौत

Fri, 05 Mar 2021 01:14 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Jansatta dal leader died in road accident at Dahilamau
दहिलामऊ गायघाट रोड पर सड़क हादसे में प्रापर्टी डीलर की मौत के बाद लगा जाम। - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। दहिलामऊ में बुधवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से जनसत्ता दल के युवा नेता रवींद्र पांडेय (42) की मौत हो गई। खबर मिलने पर जनसत्ता दल के अध्यक्ष पूर्वी मंत्री राजाभैया समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी रवींद्र पांडेय ठेकेदारी के साथ प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे। वह राजाभैया के करीबियों में शामिल थे। बुधवार की देर रात वह अपने साथियों से मिलने के बाद स्कूटी से घर के लिए निकले। दूरसंचार कार्यालय से पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। इससे रवींद्र के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। रात में गश्त के दौरान पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ रवींद्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही राजाभैया समर्थकों संग परिजन अस्पताल पहुंचे। हर कोई रवींद्र की मौत से हैरान था। अस्पताल से मर्चुरी तक जनसत्ता दल के नेताओं के साथ ही करीबियों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

दीवार के मलबे में दबकर महिला की मौत
रखहा। कंधई थाना क्षेत्र के अमसौना में मिट्टी हटाते समय दीवार गिर पड़ी। जिसके मलबे में दबने से शकुंतला (45) की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमसौना निवासी शकुंतला के पति की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। बुधवार की देर शाम वह अपने कच्चे मकान की मिट्टी हटा रही थी। अचानक कच्ची दीवार उसके ऊपर गिर पड़ी। शकुंतला मलबे में दब गई। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़ेे। उसे मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। यह देख परिजन बिलखने लगे। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शकुंतला की तीन बेटियां निशा, मनीषा, ऊषा और एक बेटा सूरज है। पति की मौत के बाद शकुंतला ही बच्चों का पालन पोषण करती थी।

ड़क हादसे में मृत प्रापर्1टी डीलर रवीन्द्र पांडेय। फाइल फोटो

ड़क हादसे में मृत प्रापर्1टी डीलर रवीन्द्र पांडेय। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed