{"_id":"5d618f978ebc3e014c4b3da8","slug":"janmashtami-pratapgarh-news-ald25300735","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमीः रातभर भजन-कीर्तन, कलात्मक झांकियों को देख मंत्रमुग्ध हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमीः रातभर भजन-कीर्तन, कलात्मक झांकियों को देख मंत्रमुग्ध हुए लोग
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में झांकी प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रही धूम, पुलिस लाइन में आयोजित हुए रंगारंग कार्यक्रम
प्रतापगढ़। शुक्रवार को रातभर शहर से गांव तक श्रीकृष्णजन्मोत्सव का उल्लास रहा। भजन कीर्तन से पूरा वातावरण गूंज रहा था। जगह-जगह मंचों पर कलात्मक झांकियों के बीच रंगारंग कार्यक्रम हुए। इससे भक्तिमय माहौल बना रहा।
पुलिस लाइन स्थित मंदिर में कलाकारों ने राधा-कृष्ण की झांकियों का मंचन किया। इस दौरान गीत-नृत्य की प्रस्तुति देख लोग झूम उठे। कलाकारों ने श्याम आया है... घनश्याम आया है... राधारानी को नचाने घनश्याम आया है, ओ राधा तेरी चुनरी...पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इससे पूरा पंडाल आस्था और भक्ति से सराबोर हो उठा। इसके अलावा टक्करगंज, हनुमान मंदिर के बगल पंडाल, गोपाल मंदिर, विवेक नगर, अष्टभुजा नगर, दहिलामऊ में जगह-जगह पंडाल सजाए गए थे। रातभर भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। भोर तक जन्मेात्सव को लेकर कार्यक्रम चलता रहा। जन्मोत्सव का कार्यक्रम पूरा करने के बाद भी लोगों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर पारण किया।
गूंजे वैदिक मंत्र, माखन-मिश्री से लगा भोग
प्रतापगढ़। चिलबिला स्थित श्रीहनुमान मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रातभर भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण गूंजता रहा। भोर में समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य ने भगवान श्रीकृष्ण का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद माखन-मिश्री से भाग लगाया। इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया। इससे भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन
लगे लड्डू गोपाल के जयकारे
रानीगंज। रानीगंज बाजार स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्री कृष्णजन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। रातभर भजन- कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। भोर में लड्डू गोपाल को विधि-विधान से भोग लगाया गया। इस दौरान भक्तों ने जयकारे लगाए।
हजारों की भीड़ को संभालने में पुलिस प्रशासन को छूटा पसीना
कुंडा। भक्तिधाम मनगढ़ में हजारों की भीड़ संभालने में पुलिस प्रशासन को पसीना छूट गया। जगह-जगह लग रहे जाम को खाली कराने के लिए पुलिस इधर से उधर दौड़ती रही, लेकिन भीड़ के आगे बेबस थी। जाम के चलते काफी लोग मंदिर तक पहुंचने में नाकाम रहे। अधिकारियों का मानना है कि भीड़ सवा लाख से अधिक की रही।
भक्तिधाम मनगढ़ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एक मेले की तरह होता है। इसमें हर साल लोगों की संख्या में बढ़ोतरी ही दर्ज की जाती है। इस बार एलआईयू की रिपोर्ट में यहां आने वाले लोगों की सूचना 15 से 20 हजार लोगों की दी गई। यही कारण रहा कि समय रहते आयोजन के लिए कम फोर्स मिली। हालांकि बाद में सीओ, एडिशनल एसपी की रिपोर्ट के बाद फोर्स बढ़ाई गई, लेकिन लोगों की संख्या के अनुपात में वह फोर्स भी कम ही रही। सोमवार को कुंडा से मनगढ़ तक लगातार जाम की स्थित से लोग जूझते रहे। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस वहंा पहुंचकर जाम हटवाने का पूरा प्रयास करती रही। शाम छह बजे से रात के तीन बजे तक पुलिस जाम से लोगों को निजात दिलाने का प्रयास करती रही। इसके बाद भी लोग परेशानी में पड़े रहे। इसका कारण यह भी है कि मनगढ़ तक जाने वाली रोड भी पर्याप्त चौड़ी नहीं है। भक्तिधाम में होने वाले आयोजिनों की भव्यता को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय लोग भी दर्शन के लिए आयोजन में शामिल होते हैं। इसके चलते यह भीड़ बढ़ती चली जाती है। इस बारे में मंदिर प्रबंधन भी लगातार जिला प्रशासन को सूचित करता है लेकिन अभी जिला प्रशासन इस पर सचेत नहीं हो पाया है। अगर ऐसा ही रहा तो किसी आयोजन में बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।