फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Janata-Memu destroyed, Tulsi arrives six hours late

Pratapgarh News: जनता-मेमू निरस्त, छह घंटे देर से पहुंची तुलसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Janata-Memu destroyed, Tulsi arrives six hours late
मां बेल्हादेवी जंक्शन होकर गुजरने वाली जनता एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें निरस्त रहीं। तुलसी एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें समय से जंक्शन पर नहीं पहुंचीं। इससे यात्री परेशान दिखे। ठंड से कांपते हुए प्लेटफाॅर्म पर बैठकर ट्रेनों की प्रतीक्षा करते नजर आए।
विज्ञापन

मां बेल्हादेवी जंक्शन होकर प्रयागघाट जाने वाली पीआरएल पैसेंजर ट्रेन पांच घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। इस ट्रेन को प्रयागघाट न भेजकर स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने लखनऊ लौटा दिया। उन्होंने बताया कि चार जनवरी तक पीआरएल पैसेंजर ट्रेन प्रयागघाट तक नहीं जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देहरादून- वाराणसी जनता एक्सप्रेस, दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ, अयोध्या-प्रयागराज अप-डाउन मेमू और वाराणसी-दिल्ली स्पेशल निरस्त रही। याेग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस सवा चार घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी-देहरादून-जनता तीस मिनट, लखनऊ सुपरफास्ट दो घंटे मुंबई-अयोध्या तुलसी एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। पर्वतपुर निवासी निखिल ने बताया कि उन्हें परिवार सहित दिल्ली जाना था। काशी विश्वनाथ के निरस्त होने के कारण परेशान होना पड़ा। यात्रा रद्द करनी पड़ी।
चिलबिला निवासी रेखा देवी ने बताया कि महाकुंभ तक जाना था। पीआरएल पैसेंजर ट्रेन को प्रयागघाट न भेजकर प्रतापगढ़ से लखनऊ भेज दिया गया। सफर के लिए रोडवेज का सहारा लेना पड़ा। इससे परेशान होना पड़ा। दस रुपये की जगह 90 रुपये किराया खर्च करना पड़ा।

रायबरेली के सुमन प्रयागघाट जाने के लिए पीआरएल ट्रेन का टिकट ली थी। ट्रेन मां बेल्हादेवी जंक्शन पहुंची तो आगे न जाने की जानकारी हुई। उन्होंने कहाकि इससे परेशान होना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed