फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Jammed by keeping the body of the watchman's brother on the road

आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

Thu, 23 Dec 2021 11:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Jammed by keeping the body of the watchman's brother on the road
कोहडौर थाने के मदाफरपुर चौराहे पर युवक शव सड़क पर रखकर धरने पर बैठे परिजन। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
कोहड़ौर थाने के चौकीदार के भाई की लाठी-डंडे से पीटकर की गई हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को बाजार में सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ परिवार की आर्थिक मदद की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने किसी तरह उन्हें समझाकर मनाया।
विज्ञापन

कोहड़ौर इलाके के कोड़री निवासी लहुरी गौतम का बड़ा बेटा राधेश्याम थाने का चौकीदार है। मंगलवार की शाम पड़ोसियों ने रंजिश में राकेश के घर की महिलाओं को पीट दिया। इसकी जानकारी होने पर मेले से घर आ रहे राकेश के ऊपर भी हमलावरों ने लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। उसकी बुधवार को मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में मृतक की पत्नी सावित्री की तहरीर पर पुलिस ने तुलसीराम, सचिन, विपिन, बसंतलाल, अमृतलाल, रामेश्वर, जगन्नाथ, राजेंद्र कुमार, राकेश कुमार, अखिलेश, सूरज, शीतला प्रसाद, जयप्रकाश, अनंतूराम, सन्नी, धीरज, रीता, संगीता, तुलसीराम की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन एंबुलेंस से राकेश का शव लेकर घर जाने लगे। उनके साथ सीओ सिटी अभय पांडेय व कोहड़ौर पुलिस भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीण मदाफरपुर में जाम लगाने पहुंच गए। एंबुलेंस व पुलिस की गाड़ी देख महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। पुलिस सभी को हटाने का प्रयास करने लगी, मगर बात नहीं बनी। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीण जबरन शव एंबुलेंस से उतारकर सड़क पर रख दिए। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी संग परिवार की आर्थिक मदद की मांग करने लगे। सीओ सिटी परिजनों को भरोसा दिलाते रहे, मगर कोई सुनने के लिए तैयार नहीं था।

करीब दो घंटे बाद पहुंचे एसडीएम पट्टी डीपी सिंह को राधेश्याम ने खेती करने के लिए पट्टा, पांच लाख रुपये आर्थिक मदद, पेंशन समेत अन्य मांगों का ज्ञापन सौंपा। उनकी मांगों को पूरा करने का उसडीएम ने आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

कोहडौर थाने के मदाफरपुर चौराहे पर युवक के पिता से शिकायत पत्र लेते एसडीएम डीपी सिंह। संवाद

कोहडौर थाने के मदाफरपुर चौराहे पर युवक के पिता से शिकायत पत्र लेते एसडीएम डीपी सिंह। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed